{"_id":"5d2238848ebc3e6cfa3be754","slug":"two-prisoner-break-jail-and-one-died-while-come-into-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: जेल से भागे दो उम्रकैदी, एक की ट्रेन से कटकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: जेल से भागे दो उम्रकैदी, एक की ट्रेन से कटकर मौत
Mon, 08 Jul 2019 12:02 AM IST
Abhishek Singh
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 08 Jul 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
जेल से भागे दो कैदी, एक की मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के इटावा जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे दो कैदी शनिवार की देर रात पेड़ की डाल और सरिया के सहारे दीवार फांदकर भाग गए। लेकिन भागते समय औरैया निवासी कैदी रामानंद यादव (45) की इटावा रेलवे स्टेशन पर ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से जिले से लेकर शासन तक हड़कंप मच गया। डीएम, एसएसपी के अलावा डीआईजी जेल ने भी मुआयना किया। पांच जेल कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ प्रधान बंदी रक्षक समेत चार के खिलाफ निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
डीआईजी जेल वेदप्रकाश त्रिपाठी ने जेल का मुआयना किया। उन्होंने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दरअसल, डकैती और हत्या के मामले में जिला जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे औरैया जिले के फफूंद थाना क्षेत्र के दशहरा गांव निवासी रामानंद यादव और इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र के महानेपुर निवासी चंद्रप्रकाश उर्फ चंदू बैरक नंबर पांच में बंद थे। शनिवार रात पौने तीन बजे के आसपास दोनों योजनाबद्ध ढंग से जेल की दीवार फांदने में कामयाब हो गए। इसकी जानकारी बंदियों से अफसरों तक करीब तीन बजे पहुंची। अफसरों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
शुरुआती छानबीन में स्पष्ट हुआ कि कैदियों ने भागने से पहले भीतरी कवरेज करने वाले सीसीटीवी कैमरे अनुपयोगी कर दिए थे। गमछों और चादर का इस्तेमाल रस्सी की तरह किया और पेड़ की डालों और सरिया की मदद से दीवार पार की। दीवार से सैय्यद बाबा की मजार की तरफ कूदकर भागे कैदियों ने पहला पड़ाव रेलवे स्टेशन को बनाया। लेकिन प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर दिल्ली से आ रही ऊंचाहार एक्सप्रेस की चपेट में आकर रामानंद की मौत हो गई। चंद्रप्रकाश चंदू भागने में सफल रहा।
विज्ञापन