फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two poles were broken due to a truck collision, electricity went out in 100 houses

Lucknow News: ट्रक की टक्कर से दो खंभे टूटे, 100 घरों की बत्ती गुल

Tue, 24 Mar 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Two poles were broken due to a truck collision, electricity went out in 100 houses
लखनऊ। एफसीआई उपकेंद्र के तहत आने वाले इलाके में रविवार देर रात ट्रक की टक्कर से हाइटेंशन लाइन के दो खंभे टूट गए। इससे 100 से ज्यादा परिवारों की बत्ती साढ़े तीन घंटे तक गुल रही। कबीरनगर उपकेंद्र के इलाके में एलटी लाइन का खंभा वाहन की टक्कर से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, खंभे के जमीन पर न गिरने से बिजली आपूर्ति जारी है।
विज्ञापन

उपभोक्ताओं ने बताया कि सलेमपुर पतौरा के सरदार भगत सिंह कॉलेज के पास रात 12:30 बजे ट्रक ने खंभों में टक्कर मार दी। इससे 100, 63 और 25 केवीए के तीन ट्रांसफार्मर से सोमवार शाम चार बजे तक आपूर्ति बंद रही। इससे काफी परिवारों को पानी के लिए भी तरसना पड़ा। उपखंड अधिकारी संदीप वर्मा ने बताया कि अंधेरे के कारण रात में खंभे नहीं सही किए जा सके। कबीरनगर उपकेंद्र के इलाके में क्षतिग्रस्त खंभा सोमवार को ही बदल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed