फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two players from the Sports College selected for the Indian school volleyball team.

Lucknow News: स्पोर्ट्स कॉलेज के दो खिलाड़ी भारतीय स्कूली वॉलीबॉल टीम में चयनित

Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Two players from the Sports College selected for the Indian school volleyball team.
स्पोर्ट्स कॉलेज के वॉलीबॉल खिलाड़ी अप्रतिम
लखनऊ। चीन के सांगलू शहर में अगले महीने एक से 10 जुलाई तक आयोजित होने वाली अंडर-18 वर्ल्ड स्कूल्स वॉलीबॉल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम में लखनऊ के गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के दो खिलाड़ियों का चयन हुआ है। कॉलेज के छात्र कार्तिक सहरावत और अप्रतिम भदौरिया भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। ये दोनों खिलाड़ी कॉलेज के वॉलीबॉल कोच विमल द्विवेदी के निर्देशन में ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे हैं। कुर्सी रोड स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र कार्तिक और अप्रतिम ने रांची (झारखंड) में आयोजित चयन ट्रायल में शानदार प्रदर्शन किया था। उनके बेहतरीन खेल के आधार पर स्कूल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) द्वारा घोषित 14 सदस्यीय भारतीय टीम में उन्हें जगह मिली है। कॉलेज के प्रधानाचार्य दीपेंद्र यादव ने दोनों खिलाड़ियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ी चैंपियनशिप में पदक जीतकर भारत और स्पोर्ट्स कॉलेज को नई पहचान दिलाएंगे।

स्पोर्ट्स कॉलेज के वॉलीबॉल खिलाड़ी अप्रतिम

स्पोर्ट्स कॉलेज के वॉलीबॉल खिलाड़ी अप्रतिम

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed