फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow news

Lucknow News: आदेश के बाद नई तैनाती पर न जाने वाले चार सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों पर कार्रवाई

Sun, 20 Sep 2026 05:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 05:39 PM IST
विज्ञापन
Lucknow news
आदेश के बाद नई तैनाती पर न जाने वाले चार सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों पर कार्रवाई
विज्ञापन


रोका गया सितंबर का वेतन, नई तैनाती पर कार्यभार संभालने पर ही होगा जारी

निदेशक नगर निकाय निदेशालय ने जारी किया आदेश

माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। तबादले के बाद भी नई तैनाती पर न जाने वाले नगर निगम के चार सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों पर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। इसके साथ उनका वेतन भी फंस गया है। अब सितंबर माह का वेतन नगर निगम से जारी करने पर रोक लगा दी गई है। यह वेतन अब नई तैनाती स्थल से ही निकलेगा। इसको लेकर निदेशक नगर निकाय निदेशालय की ओर से आदेश भी जारी कर दिया गया है।


करीब तीन महीने पहले शासन ने नगर निगम के पांच सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों को स्थानांतरण नगर निगम से किया था। आदेश जारी होने के बाद भी अब तक निरीक्षकों ने नई तैनाती स्थल पर कार्यभार नहीं ग्रहण किया। यह यहीं पर जमे हैं। इससे नाराज नगर निकाय निदेशालय की ओर से सख्त रुख अपनाया गया है। जिसके बाद अब एक कड़ा आदेश निदेशक अनुज कुमार झा की ओर से जारी किया गया है। इसमें कहा गया है कि संबंधित कर्मचारी तत्काल नई तैनाती पर जाकर कार्यभार संभालें । ऐसा न करने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्यवाही की जाएगी। जिसके उत्तरदायी वह स्वयं होंगे। इतना ही नहीं आदेश में यह भी कहा गया है कि सितंबर माह का वेतन अब नई तैनाती स्थल से ही जारी होगा। ऐसे में अब वेतन भी रोक दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि जिन पांच सफाई एवं खाद्य निरीक्षकों का तबादला हुआ था उनमें एक देवेंद्र वर्मा नगर निगम प्रशासन ने एक सप्ताह पहले कार्यमुक्त कर दिया है। बाकी अभी यहीं पर कार्यरत हैं। इनमें सचिन सक्सेना इनका तबादला नगर पालिका परिषद कोसीकला (मथुरा), कुलदीपक यादव का नगर पालिका परिषद रूदौली (अयोध्या), राजेश कुमार व राजेश कुमार कुशवाहा का वाराणसी किया गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed