फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow airport landing

Lucknow News: बैंकॅाक से दिल्ली जा रहे विमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

Sun, 20 Sep 2026 06:05 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
lucknow airport landing

विज्ञापन
सांस लेने में हो रही थी दिक्कत, दिल में उठा था दर्द
लखनऊ। बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो की उड़ान में एक यात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने पर लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यात्री को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी और दिल में दर्द उठा था। विमान के उतरने के बाद यात्री को गोमतीनगर के एक निजी अस्पताल में एंबुलेंस से इलाज के लिए भेजा गया। इसके बाद विमान को वापस दिल्ली रवाना किया गया।

मामला बीते शनिवार रात का है। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या 6ई-1054 बैंकॉक से रात करीब 8:15 बजे रवाना होकर रात 11:10 बजे दिल्ली पहुंचता है। लेकिन शनिवार रात रास्ते में अचानक एक पैसेंजर की तबीयत बिगड़ गई। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोलर(एटीसी) को मामले से अवगत कराया। इसके बाद विमान की इमरजेंसी लैंडिंग लखनऊ एयरपोर्ट पर कराने की अनुमति मांगी। मेडिकल इमरजेंसी को देखते हुए एटीसी ने लैंडिंग की अनुमति दे दी। इसके बाद विमान को रात करीब 10:55 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतारा गया। अचानक विमान लखनऊ डायवर्ट होने पर कुछ यात्री असहज भी हुए। विमान के लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड होते ही मेडिकल इमरजेंसी टीम ने मोर्चा संभाला। विमान से यात्री को उतारकर एंबुलेंस से गोमतीनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल भेजा गया। जहां चिकित्सकों ने यात्री की हालत खतरे के बाहर बताई है। इस दाैरान तकरीबन एक घंटे तक विमान एयरपोर्ट पर रुका रहा। अन्य यात्री विमान में ही बैठे रहे। आवश्यक प्रक्रिया पूरी होने के बाद विमान को रात 12:05 बजे दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed