फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two people, including a child, died in Triveni Nagar area within a week.

Lucknow News: त्रिवेणी नगर इलाके में हफ्ते भर में बच्चे समेत दो की मौत

Wed, 06 May 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two people, including a child, died in Triveni Nagar area within a week.
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। त्रिवेणीनगर में हफ्ते भर के भीतर पेट में दर्द उठने के बाद एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई है। इससे इलाके में दहशत बनी हुई है। दोनों मौतें तीन सौ मीटर के दायरे में हुई हैं। लोगों ने इलाके में बीमारी फैलने की आशंका जाहिर की है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को इसकी जानकारी ही नहीं है।
विज्ञापन

त्रिवेणीनगर तृतीय में अनुराग साहू परिवार के साथ किराये के मकान में रहते हैं। उनका साढ़े तीन वर्षीय बेटे वैभव को चार दिन से बुखार आ रहा था। पिता ने नजदीकी क्लीनिक से दवा ली थी। इससे बुखार में राहत मिल गई थी। मंगलवार सुबह अचानक पेट में दर्द उठा और वह जोर-जोर से चीखने लगा। परिजन बच्चे को फिर नजदीकी क्लीनिक ही ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन बच्चे का शव लेकर अपने गांव रुदौली चले गए हैं।
विज्ञापन

हफ्ते भर पहले मेडिकल स्टोरकर्मी की गई थी जान
सीतापुर रोड इंद्रपुरी कॉलोनी के ब्लॉक ए निवासी चेतन रस्तोगी (28) ने त्रिवेणीनगर साठ फिटा रोड पर फार्मेसी की दुकान खोली थी। 29 अप्रैल को दोपहर में वह दुकान में बैठे थे, तभी अचानक उन्हें पेट में दर्द उठा। मेडिकल स्टोर से दवा ली, मगर राहत नहीं मिली। दर्द लगातार बढ़ने पर वह दुकान में ही गश खाकर गिर गए। आसपास के दुकानदार उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

Iइस मामले की अभी तक सूचना नहीं मिली है। इलाके में टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। इसके बाद ही कुछ बताया जा सकता है। I
I- डॉ. एनबी सिंह, सीएमओI
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed