{"_id":"58d0c35c4f1c1b2f4f1a1647","slug":"two-people-died-in-bike-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में पेड़ से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में पेड़ से टकराई बाइक, दो लोगों की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 21 Mar 2017 11:39 AM IST
विज्ञापन
हादसे की तस्वीर
लखनऊ के इटौंजा थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। ये युवक बाइक से घर जा रहे थे। रास्ते में इनकी बाइक पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक इटौंजा थाना क्षेत्र के महोना रोड पर सोमवार रात करीब 12.30 बजे एक तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में बाइक सवार युवक जीतेंद्र गौतम (25) और उसका दोस्त राहुल गौतम (23) बुरी तरह से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि ये दोनों युवक अटरिया थाना सीतापुर के शीतलपुर गांव के रहने वाले थे। दोनों लखनऊ के गोमतीनगर में फर्नीचर का काम करते थे। देर रात दुकान से घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गए। जानकारी के मुताबिक जीतेंद्र की शादी एक साल पहले हुई थी। हादसे का शिकार हुई बाइक उसे शादी में मिली थी। दोनों युवकों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन