{"_id":"67a7bf10a3d02e8740056f9b","slug":"two-parties-clash-over-dispute-over-children-one-injured-in-stone-pelting-and-firing-lucknow-news-c-13-1-lko1103-1069434-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव व फायरिंग में एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बच्चों के विवाद में दो पक्ष भिड़े, पथराव व फायरिंग में एक घायल
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में आरोपी कासिम।
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के अंबरगंज इलाके में स्कूल में दो छात्रों के बीच हुए झगड़े में शनिवार दोपहर दोनों के परिजन भिड़ गए दोनों ओर से जमकर पथराव और फायरिंग हुई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एक पक्ष से प्रॉपर्टी डीलर कासिम को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर कासिम उर्फ मुन्ना के पड़ोस में शहनवाज रहते थे। शहनवाज का बेटा व कासिम का पोता अंबरगंज स्थित निजी स्कूल में एक ही कक्षा में पढ़ते हैं। शनिवार को दोनों में किसी बात पर विवाद हो गया। छुट्टी के बाद दोनों ने झगड़े की बात परिजनों को बताई। इस पर छात्रों के परिजन आमने-सामने आ गए।
एक पक्ष के छत से पथराव करने पर दूसरे भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। आरोप है कि दोनों तरफ से अवैध असलहों से फायरिंग की गई। बचाव में मोहल्ले के जैद के गुम्मा लगने से सिर फट गया। उन्हें रानीलक्ष्मी बाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
सआदतगंज पुलिस पहुंची तो आरोपी भाग गए। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर कासिम को पकड़कर थाने ले गई। डीसीपी ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।