फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two officers suspended

जंगल कटवाने वाले दो अधिकारी निलंबित

Wed, 18 Dec 2013 09:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 09:26 AM IST
विज्ञापन
two officers suspended

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतने

विज्ञापन
तथा पेड़ों के अवैध कटान पर कड़ा रुख अपनाया है।

उन्होंने गोरखपुर मंडल के आनंद नगर के उप प्रभागीय वनाधिकारी मु. उमर खां तथा फरेंदा के वन क्षेत्राधिकारी राम जियावन प्रसाद को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए हैं।

कहा कि राज्य सरकार अवैध कटान को लेकर बेहद गंभीर है और इस मामले में जो भी अधिकारी व कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फरेंदा रेंज में बरहाड़ बीट के अंतर्गत 290 वृक्षों के अवैध कटान की शिकायत मिली थी।

प्रमुख वन संरक्षक द्वारा दूसरे प्रभाग प्रभागीय वन अधिकारी, उप प्रभागीय वनाधिकारी एवं रेंज अधिकारी की संयुक्त टीम गठित कर जांच कराने पर साखू, सागौन, जामुन, अर्जुन, कुकाठ के 290 वृक्षों का कटान पाया गया। जिसके कारण 28,04,416 रुपये की क्षति हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed