फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two new tests started to identify infection in Lokbandhu

Lucknow News: लोकबंधु में संक्रमण की पहचान के लिए दो नई जांचें शुरू

Mon, 03 Feb 2025 01:58 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two new tests started to identify infection in Lokbandhu
लखनऊ। लोकबंधु अस्पताल में आईसीयू मरीजों में संक्रमण की पहचान के लिए दो नई जांचें शुरू हुई हैं। अभी तक सुविधा न होने से नमूने केजीएमयू भेजे जाते थे। रिपोर्ट देर से मिलने से मरीजों को सही इलाज नहीं मिल पाता था।
विज्ञापन


लोकबंधु 300 बेड की क्षमता का अस्पताल है और आईसीयू का संचालन होता है। यहां भर्ती होने वाले मरीजों में संक्रमण की पहचान व उसका लोड परखा जाता है। इसके बाद दवा की डोज विशेषज्ञ तय करते हैं। सुविधा न होने पर नमूने हायर सेंटर भेजे जाते थे।
विज्ञापन


चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अजय शंकर ने बताया हाई सेंसिटिव सीआरपी, प्रोकैल्सीटोनिन टेस्ट (पीसीटी) दो नई जांचें शुरू हुई हैं। दावा है कि अभी तक किसी भी अस्पताल की लैब में इन जांचों की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठाकुरगंज में अब थैलेसीमिया जांच की सुविधा

ठाकुरगंज संयुक्त अस्पताल में अब गर्भवती व बच्चों की थैलेसीमिया जांच की सुविधा शुरू हो गई है। यहां ओपीडी में करीब डेढ़ से दो हजार मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। अस्पताल में अब तक 145 मरीजाें की जांच हुई है। इसमें दो मरीज पॉजिटिव भी आए हैं। अभी तक सुविधा न होने पर उन्हें दूसरे अस्पताल में जांच करानी पड़ रही थी। सीएमएस डॉ. एसपी सिंह ने बताया कि जांच की सुविधा शुरू हुए समय हो गया है। डॉक्टर के लिखने पर मरीजों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed