{"_id":"5eaa9085f513ee191516dc85","slug":"two-new-patients-of-corona-found-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में दो और मरीज मिले, एक तोपखाना तो दूसरा नजीराबाद का","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में दो और मरीज मिले, एक तोपखाना तो दूसरा नजीराबाद का
Thu, 30 Apr 2020 02:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Apr 2020 02:17 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में बुधवार को कोरोना के दो नए मरीज मिले। इनमें एक तोपखाना तो दूसरा नजीराबाद का है। दोनों परिवारों में पहले से कोरोना मरीज हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इन्हें उनसे ही वायरस मिला।
इसके साथ राजधानी में कुल मरीज 220 हो गए हैं। इनमें 139 लखनऊ के मूल निवासी हैं। नजीराबाद निवासी मरीज पहले से होम क्वारंटीन था। पॉजिटिव पाए जाने पर उसकी पत्नी व बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
मंगलवार को दोनों घर पहुंचे तो मरीज की तबीयत बिगड़ गई। बुखार, खांसी के साथ सांस लेने में तकलीफ होने पर उसे बलरामपुर अस्पताल भेजा गया। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Trending Videos
126 लोगों के लिए सैंपल
इस पर ईएमटी विनय तिवारी व एंबुलेंस पायलट सुरेश यादव ने मरीज को लोकबंधु अस्पताल पहुंचाया। उसे आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। वहीं, तोपखाना इलाका निवासी 60 वर्षीय मरीज का बेटा पहले ही कोरोना वायरस की चपेट में आ चुका है।
मंगलवार को वृद्ध के सैंपल लिए गए थे। बुधवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें लोकबंधु अस्पताल भेजा गया। परिवार के अन्य सदस्यों को होम क्वारंटीन को कहा गया है।
निजी लैब में जांच कराने के बाद पॉजिटिव पाए गए तेलीबाग निवासी के परिवार के छह सदस्यों के बुधवार को सैंपल लिए गए। सभी को होम क्वारंटीन के लिए कहा गया है। राजधानी में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 126 लोगों के सैंपल लिए। इनमें ज्यादातर हॉटस्पॉट वाले इलाकों के हैं।