फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two new festival special trains will run from October to December

Lucknow News: अक्तूबर से दिसंबर तक चलेंगी दो नई फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें

Wed, 16 Sep 2026 01:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Two new festival special trains will run from October to December
लखनऊ। त्योहारी सीजन के लिए उत्तर रेलवे दो नई फेस्टिवल स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेनें चलाएगा। अक्तूबर से दिसंबर के बीच इनका संचालन होगा। इन विशेष ट्रेनों में योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश और अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस शामिल हैं।
विज्ञापन

योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल (04312/04311) योग नगरी ऋषिकेश से 16 अक्तूबर से 20 नवंबर तक हर शुक्रवार को चलेगी। यह कोलकाता से 18 अक्तूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रवाना होगी। दोनों ओर इसके छह-छह फेरे होंगे। ट्रेन में सामान्य, स्लीपर और एसी सहित कुल 18 कोच होंगे।
विज्ञापन

ट्रेन 04312 योग नगरी ऋषिकेश से रात 10:20 बजे चलेगी। यह हरिद्वार, मुरादाबाद, बरेली और शाहजहांपुर होते हुए आलमनगर पहुंचेगी। इसके बाद यह उतरठिया, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और वाराणसी स्टेशन पहुंचेगी। ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, गया और धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 8:00 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04311 कोलकाता से दोपहर 1:55 बजे चलकर इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होते हुए योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
अमृतसर-बरौनी स्पेशल का रूट
अमृतसर-बरौनी-अमृतसर स्पेशल एक्सप्रेस (04668/04667) अमृतसर से चार अक्तूबर से 29 नवंबर तक हर रविवार को चलेगी। बरौनी से यह ट्रेन 6 अक्तूबर से एक दिसंबर तक प्रत्येक मंगलवार को रवाना होगी। ट्रेन दोनों ओर से नौ-नौ फेरे लगाएगी। इसमें सामान्य, स्लीपर और एसी सहित कुल 20 कोच होंगे। ट्रेन 04668 अमृतसर से रात 8:10 बजे रवाना होगी। यह ब्यास, जालंधर सिटी, अंबाला कैंट, सहारनपुर, मुरादाबाद और बरेली स्टेशन से गुजरेगी। लखनऊ मंडल के आलमनगर, रायबरेली, मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ और वाराणसी इसके मार्ग में आएंगे। इसके बाद यह औंड़िहार जंक्शन, बलिया, छपरा और हाजीपुर होते हुए बरौनी जंक्शन पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन 04667 बरौनी से सुबह 5:05 बजे चलकर इन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed