{"_id":"6326e5e3a8a14019d10c975c","slug":"two-men-get-drowned-in-river-in-bhadaiya-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur: मछली पकड़ने गए दो युवक नदी में डूबे, तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur: मछली पकड़ने गए दो युवक नदी में डूबे, तलाश जारी
Sun, 18 Sep 2022 03:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Sep 2022 03:03 PM IST
सार
सुल्तानपुर में दो युवक मछली पकड़ने गए थे। इस दौरान एक युवक डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में दूसरा भी डूब गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुल्तानपुर जिले की भदैंया कोतवाली देहात थाना अंतर्गत ओदरा गांव के पास मछली पकड़ने गए दो युवक नदी में डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों की तलाश के लिए गोताखोरों को नदी में उतारा है।
विज्ञापन
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर निवासी सद्दाम (18) पुत्र इंतजार गांव के ही बरकत अली (18) पुत्र अजमल के साथ रविवार की सुबह दस बजे गोमती नदी में मछली पकड़ने गया था। दोनों नदी पार कर कोतवाली देहात क्षेत्र के ओदरा गांव के पास पहुंचे और नदी में जाल डालकर मछली पकड़ रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान एक युवक डूबने लगा, जिसको बचाने के प्रयास में दूसरा नदी में डूब गया। आसपास मौजूद अन्य मछुवारों की गुहार पर ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने गोताखोरों को नदी में उतारकर दोनों युवकों की तलाश शुरू की है। कोतवाल शिवाकांत त्रिपाठी ने बताया कि दोनों युवको का अभी पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया है।