फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two men died in an accident in Lalganj raebareli.

Raebareli: अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत

Sun, 07 May 2023 03:40 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Published by: ishwar ashish Updated Sun, 07 May 2023 03:40 PM IST
सार

लालगंज थाना क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अज्ञात वाहनों की टक्कर से दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Two men died in an accident in Lalganj raebareli.

विस्तार

रायबरेली थाना क्षेत्र के लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सरेनी रोड पर मलपुरा गांव के निकट शनिवार की देर रात अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


लालगंज से निमंत्रण से वापस लौट रहे सरेनी थाना क्षेत्र के रामखेड़ा निवासी नीलेश अवस्थी (25) व उसका साथी नीरज तिवारी (40) एक बाइक पर सवार होकर पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप की तरफ जा रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मणिपुर हिंसा: सीएम योगी ने यूपी के लोगों की मदद का दिया निर्देश, राहत आयुक्त को सौंपी गई समन्वय की जिम्मेदारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - ईडी ने की महाठग से पूछताछ: रिश्वतखोर अफसरों और एजेंटों के नाम पर शेरपुरिया ने साधी चुप्पी


सूचना पर पहुंची एंबुलेंस के जरिए घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया। जहां नीलेश को परीक्षण के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि नीरज को गंभीर अवस्था में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया।

मृतक नीलेश के माता पिता, छोटे भाई शैलेश व बहनें राखी, ज्योति, शालिनी का रो-रो कर बुरा हाल है। जबकि नीरज की पत्नी संध्या तिवारी व बेटे रोमन, रमन, अहम व बेटी परी को बिलखता छोड़ गया है। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि जरूरी लिखापढ़ी के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed