{"_id":"63302b478329810cd711e3d3","slug":"two-men-arrested-for-shooting-with-drone-camera-near-rajbhawan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : राजभवन व विधान भवन के ऊपर ड्रोन उड़ाया, सरकारी कार्य की अनुमति दिखाने पर पुलिस ने छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : राजभवन व विधान भवन के ऊपर ड्रोन उड़ाया, सरकारी कार्य की अनुमति दिखाने पर पुलिस ने छोड़ा
Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
ishwar ashish
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 25 Sep 2022 10:18 PM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्र के मुताबिक राजभवन से दो संदिग्ध व्यक्तियों के ड्रोन उड़ाने की सूचना मिली थी। वह वहां पहुंचे। तब तक यह पता चल चुका था कि दोनों युवक सरकारी कर्मचारी है। ये लोग सरकारी विभाग की डाक्यूमेंट्री बना रहे थे
विज्ञापन
इन युवकों को किया गया गिरफ्तार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजभवन व विधान भवन के ऊपर रविवार शाम को ड्रोन उड़ता देख सुरक्षा एजेंसियाें में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही राजभवन के सुरक्षाकर्मियों ने दो को दौड़ाकर पकड़ लिया। दोनों को हजरतगंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने दोनों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की। इसके बाद सरकारी कर्मचारी होने और अनुमति पत्र दिखाया। पुलिस के मुताबिक दोनों ने विधान भवन से अनुमति लेकर डाक्यूमेंट्री फिल्म बना रहे थे। उनका ड्रोन कैमरा गलती से राजभवन की तरफ चला गया। दोनों को देर शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार 2.0: छह माह के कार्यकाल में चुनौतियों के बीच सख्त तेवरों से और मजबूत हुई सरकार
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छह माह की हुई योगी 2.0 सरकार: चुनौतियों को किया पार, एजेंडे पर दिया भरोसे का संदेश
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज अखिलेश मिश्र के मुताबिक राजभवन से दो संदिग्ध व्यक्तियों के ड्रोन उड़ाने की सूचना मिली थी। वह वहां पहुंचे। तब तक यह पता चल चुका था कि दोनों युवक सरकारी कर्मचारी है। ये लोग सरकारी विभाग की डाक्यूमेंट्री बना रहे थे। उनके पास ज्वाइन्ट पुलिस कमिश्नर और विधान भवन के अफसरों की ओर से अनुमति पत्र भी था। पुलिस ने विधानभवन के अफसरों से इस बारे में पूछा तो ड्रोन उड़ा रहे कर्मचारियों की बात सही निकली। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनका ड्रोन गलती से राजभवन के पास आ गया था। उसे कुछ देर बाद ही नियंत्रित कर लिया गया था। राजभवन के सुरक्षाकर्मियों ने बताया कि ड्रोन राजभवन के गेट नम्बर छह के पास आ गया था। उसे देखकर सुरक्षाकर्मी अलर्ट हो गये थे। पूछताछ में कोई संदिग्ध बात नजर नहीं आने पर दोनों को छोड़ दिया गया।