Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Three constables accused in gold robbery case suspended; they had robbed a jeweller of two kilograms

लखनऊ: सोना लूटकांड के आरोपी तीनों सिपाही निलंबित, सराफ से दो किलो सोना लूटा था

Fri, 27 Nov 2026 07:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

लूटकांड में आरोपी जौनपुर में तैनात सिपाही व अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। मामले में करीबियों से भी पूछताछ की जा रही है। संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Three constables accused in gold robbery case suspended; they had robbed a jeweller of two kilograms
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिम बंगाल के सराफ महेंद्र दास से सोना लूटने वाले तीनों सिपाहियों गौतमपल्ली थाने में तैनात दुर्गेश, जौनपुर में तैनात विनय शंकर और डीआरआई में तैनात अविनाश शाही को निलंबित कर दिया गया है। विनय शंकर अपने भाई और दो अन्य साथियों के साथ फरार है। पुलिस की टीमें आरोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। हालांकि, अभी तक उसका सुराग नहीं लग सका है।

विज्ञापन


छानबीन में सामने आया है कि विनय कुमार के परिवार की एक महिला भी यूपी पुलिस में है। पुलिस ने उस महिला से भी संपर्क किया है। परिवार के लोगों पर दबाव डाला जा रहा है ताकि विनय शंकर पुलिस के सामने हाजिर हो जाए। खास बात ये है कि विनय का भाई रविशंकर भी सराफ है।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि प्रीतम और तिलक मांझी ने सबसे पहले रविशंकर से ही संपर्क किया था। दोनों का पता था कि रविशंकर का भाई पुलिस में है। ऐसे में अगर वह साथ आ जाता है तो वारदात को अंजाम देने में कठिनाई नहीं होगी। रविशंकर ने विनय शंकर को पूरे मामले की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने कहा था कि सराफ महेंद्र दास के पास रखा सोना दो नंबर का है। सराफ के पास इसके कोई कागजात नहीं हैं। अगर पुलिस उससे पूछताछ करेगी तो दबाव में वह सोना देकर शांत बैठ जाएगा। आरोपियों को इस बात की उम्मीद नहीं थी कि महेंद्र दास पुलिस में शिकायत कर सकते हैं।

जौनपुर, बलिया व रायबरेली में पुलिस ने डाला डेरा
विनय शंकर की तलाश में पुलिस ने जौनपुर, बलिया और रायबरेली में दबिश दी है। आरोपी के संभावित ठिकानों पर छापा मारा गया है। आरोपी जौनपुर के लाइन बाजार थाने में तैनात था। ऐसे में जौनपुर पुलिस भी विनय शंकर की तलाश कर रही है। लाइन बाजार थाने की पुलिस भी आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है। कुछ करीबियों को भी हिरासत में लिया गया है।


राहुल के दोस्त हैं तीनों सिपाही
गिरफ्तार किए गए विभूतिखंड स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा का गार्ड राहुल चौहान कानपुर के रावतपुर स्थित आदर्शनगर का रहने वाला है। पड़ताल में सामने आया है कि तीनों सिपाही राहुल के दोस्त हैं। विनय शंकर ने राहुल से संपर्क किया था। इसके बाद राहुल ने अविनाश और दुर्गेश से फोन पर बात कर लूट की साजिश में शामिल किया था। दुर्गेश ड्यूटी से इमरजेंसी बताकर थोड़ी देर के लिए निकला था। वारदात के बाद वह तड़के गौतमपल्ली थाने पर वापस चला गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed