फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two lakh rupees looted

मुनीम से दो लाख रुपये लूटे

Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two lakh rupees looted
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में वसूली करके लौट रहे मुनीम से बदमाशों ने दो लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच की।
विज्ञापन

गुरुबक्सगंज-लालगंज मार्ग पर बरवलिया तिराहे के पास सोमवार को राम जी ट्रेडर्स लालगंज के मुनीम शिवाकांत तिवारी मार्केट से पैसे वसूल कर बाइक से लौट रहे थे। जैसे ही वह बरवलिया तिराहे से आगे पहुंचे तभी बाइक सवार दो लुटेरों ने लाठी से वार करके शिवाकांत तिवारी को गिरा दिया तथा चाकू लगाकर वसूली के बैग में भरे लगभग एक लाख 95 हजार रुपये लूट कर फरार हो गए।

घटना की सूचना पर गुरुबक्सगंज, लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन घटनास्थल खीरों थाना क्षेत्र होने पर खीरों पुलिस को जानकारी दी गयी। प्रभारी निरीक्षक हरिशंकर प्रजापति ने बताया कि घटना स्थल पर पहुंचकर मौके की जांच की गयी है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर लुटेरों को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed