{"_id":"67648118f38dcc2ed8057c67","slug":"two-lakh-population-will-face-power-crisis-for-three-days-from-today-lucknow-news-c-13-1-lko1029-1001374-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो लाख आबादी आज से तीन दिन झेलेगी बिजली संकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो लाख आबादी आज से तीन दिन झेलेगी बिजली संकट
विज्ञापन
लखनऊ। दुबग्गा-आईआईएम रोड स्थित 220 केवी उपकेंद्र पर शुक्रवार से नए ट्रांसफार्मर का काम शुरू होगा। इसके चलते करीब दो लाख की आबादी तीन दिन तक रोजाना चार-चार घंटे बिजली संकट झेलेगी।
पारेषण खंड प्रथम के एक्सईएन आलोक आनंद के मुताबिक 20, 21 व 22 दिसंबर को 33/11 केवी आवास विकास (दुबग्गा), काकोरी, रहमानखेड़ा, बालाघाट, आजादनगर, राधग्राम, बसंतकुंज उपकेंद्र को सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बंद रहेगी। इससे काकोरी से लेकर ठाकुरगंज, हरदोई रिंग रोड से जेहटा तक के उपभोक्ता प्रभावित होंगे।
काकोरी कस्बे और 50 से ज्यादा गांवों, दुबग्गा-हरदोई रिंग रोड के दाहिने ओर के नवविकसित इलाकों, छंदोइयां, यादव मार्केट, अंधे की चौकी, एमसी सक्सेना रोड, आवास विकास कॉलोनी, कैंपवेल रोड, यासीनगंज, आजादनगर, बालागंज, एकतानगर, रस्तोगीनगर, जल निगम रोड, गोशाला रोड, जनरैलगंज, रेलवे कॉलोनी, कैटिल कॉलोनी, बरी गांव रोड, बरी, राधाग्राम सहित 20 मोहल्ले में संकट रहेगा।
विज्ञापन
मरम्मत के काम के चलते जानकीपुरम सहारा स्टेट के पास ओल्ड मल्हार में सुबह 11 से दोपहर एक बजे तक बिजली नहीं आएगी। डालीगंज अहिबरनपुर क्षेत्र में मामा क्रॉसिंग, ब्राइटवे स्कूल आस-पास, एकतापुरम, ब्रह्मनगर में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक संकट रहेगा। फैजुल्लागंज वार्ड में गाजीपुर व नीलकंठ मंदिर क्षेत्र में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली नहीं आएगी। निरालानगर में रायदास क्रॉसिंग, हाइडल कॉलोनी, विवेकानंद अस्पताल के आस-पास सुबह 10 से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी। गोमतीनगर के विश्वास खंड, छोटी जुगौली में सुबह नौ से दोपहर 12 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक आपूर्ति ठप रहेगी।