{"_id":"69e137d1a9dee2c538013092","slug":"two-lakh-people-were-deprived-of-electricity-for-10-hours-lucknow-news-c-13-lko1096-1693910-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: 10 घंटे तक बिजली के लिए तरसी दो लाख की आबादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: 10 घंटे तक बिजली के लिए तरसी दो लाख की आबादी
विज्ञापन
माल। रहीमाबाद ट्रांसमिशन उपकेंद्र से माल उपकेंद्र तक आने वाले 33 केवी भूमिगत केबल में फॉल्ट से दो लाख आबादी की 10 घंटे तक बिजली गुल रही। इससे आम उपभोक्ताओं के साथ किसान भी परेशान हुए।
उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार रात 11:25 बजे गहदेव गांव के पास केबल में फॉल्ट से गहदेव, शंकरपुर, नबीपनाह, अटारी, मंझी, नरायनपुर और माल फीडर से जुड़े कस्बे समेत गांवों की आबादी बिजली-पानी के लिए परेशान रही। इस बीच अवर अभियंता त्रिभुवन राज का फोन भी संपर्क से बाहर हो गया। बृहस्पतिवार सुबह 9:15 बजे आपूर्ति चालू हो सकी। किसान नेता भास्कर सिंह ने बताया कि बागों की सिंचाई के समय अक्सर बिजली गुल हो जाती है, जिससे किसान परेशान हैं।
30 घंटे गायब रही अपार्टमेंट की आपूर्ति
विश्वविद्यालय उपकेंद्र के तहत न्यू हैदराबाद के अपार्टमेंट को रोशन करने वाले भूमिगत केबल में फॉल्ट से 15 उपभोक्ताओं की करीब 30 घंटे तक बिजली ठप रही। एक्सईएन पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि केबल जमीन के आठ फीट अंदर होने से उसे सही करने में दिक्कत आ रही है। फिलहाल एलटी से बिजली आपूर्ति कर दी गई है, लेकिन लिफ्ट नहीं चल रही है।