{"_id":"684f289e2d4cbc053609170f","slug":"two-junior-engineers-got-trapped-while-distributing-electricity-connection-on-bamboo-poles-lucknow-news-c-13-knp1050-1250230-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बांस-बल्ली पर बिजली कनेक्शन बांटने में दो जूनियर इंजीनियर फंसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बांस-बल्ली पर बिजली कनेक्शन बांटने में दो जूनियर इंजीनियर फंसे
विज्ञापन
लखनऊ। नादरगंज खंड के अंबेडकर उपकेंद्र के इलाके एकतानगर में प्रॉपर्टी डीलर की सोसाइटी का बिजली लोड स्वीकृत कराए बिना ही बांस-बल्ली पर कनेक्शन बांटने पर दो जूनियर इंजीनियर फंस गए हैं। इनमें से एक के खिलाफ दूसरे प्रॉपर्टी डीलर की सोसाइटी के ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन को बिना शुल्क जमा कराए ही शिफ्ट करने की जांच भी शुरू हो चुकी है।
अंबेडकर उपकेंद्र के पूर्व जेई आशुतोष कुमार ने कल्ली पश्चिम एकतानगर निवासी सोनम पांडेय के नाम से मिले बिजली कनेक्शन के आवेदन पर 88,728 रुपये का एस्टीमेट बनाया था। दरअसल, इस उपकेंद्र के जेई अंगद कुमार अवकाश पर थे तो आशुतोष कुमार अतिरिक्त रूप से जिम्मेदारी संभाल रहे थे। सोनम पांडेय ने एस्टीमेट जमा नहीं किया। छुट्टी से जब अंगद वापस आ गए तो राम मिलन पांडेय के नाम से नया आवेदन होने पर बिना एस्टीमेट बिजली कनेक्शन दे दिया गया। राम मिलन पांडेय के नाम से जिस जगह पर कनेक्शन दिया गया, वहीं पर पहले सोनम पांडेय के नाम से 88,728 रुपये का एस्टीमेट जारी किया जा चुका था। इस एस्टीमेट से चार पोल की लाइन बनानी प्रस्तावित थी। इसी एकतानगर में अनगिनत बिजली कनेक्शन बांस-बल्ली पर बांट दिए गए हैं।
ट्रांसफार्मर-लाइन शिफ्ट करने पर जख्मी हुए संविदा कर्मी
नादरगंज खंड के चंद्रावल फीडर के तहत अनूपखेड़ा गांव के पास साईं सिटी को रोशन करने वाले ट्रांसफार्मर व हाईटेंशन लाइन को शुल्क जमा कराए बिना ही गुपचुप तरीके शिफ्ट किया जा रहा था। इसके विरोध में शारदानगर उपकेंद्र के पांच संविदाकर्मियों अतीत, धर्मेंद्र, चेतराम, विजय कुमार, अमृतलाल को ग्रामीणों ने पीट दिया था, जिससे वे जख्मी हो गए थे। संविदाकर्मियों ने ग्रामीणों को बताया कि ट्रांसफार्मर व लाइन को सोसाइटी की तरफ शिफ्ट करने के लिए जेई ने भेजा था, जिन्होंने बिजली भी बंद कराई थी। हालांकि, विवाद के चलते ट्रांसफार्मर शिफ्ट नहीं हो पाया।
विज्ञापन
सफाई : संविदाकर्मी ने फंसाया
जेई अंगद कुमार ने सफाई देते हुए बताया कि उनके संविदाकर्मी आफताब आलम ने उनको फंसा दिया। संविदाकर्मी ने कनेक्शन स्थल की जांच रिपोर्ट में दूरी कम दर्शाकर बिना एस्टीमेट जमा कराए ही बिजली कनेक्शन दिला दिया। उस संविदाकर्मी को नौकरी से भी हटा दिया गया है।
Iअंबेडकर उपकेंद्र के जेई अंगद कुमार व बिजनौर उपकेंद्र के जेई आशुतोष कुमार के खिलाफ जांच शुरू की गई है। अंगद कुमार के प्रकरण की जांच रिपोर्ट उनके एसडीओ से मांगी गई है। I
I- भविष्य कुमार सक्सेना, अधीक्षण अभियंता ग्रामीण, अमौसी जोनI