{"_id":"63299db8446afc018c2b2a4a","slug":"two-injured-in-firing-in-ayodhya-kotwali","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firing in Ayodhya Kotwali: अयोध्या कोतवाली में गोली चलने से मचा हड़कंप, कोतवाल लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firing in Ayodhya Kotwali: अयोध्या कोतवाली में गोली चलने से मचा हड़कंप, कोतवाल लाइन हाजिर
Wed, 21 Sep 2022 08:57 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 21 Sep 2022 08:57 AM IST
सार
अयोध्या कोतवाली में पिस्टल चेक करने के दौरान अचानक चली गोली से एक होमगार्ड व एक अधिवक्ता घायल हो गया। मामले में एक आरक्षी को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतवाली अयोध्या में मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक होमगार्ड व एक अधिवक्ता घायल हो गया। दोनों की हालत स्थिर है और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया गया कि माल खाने के चार्ज स्थानांतरण के दौरान यह हादसा हुआ है। पूरे मामले में जिस आरक्षी की लापरवाही सामने आई है, उसे निलंबित कर दिया गया है। वहीं, प्रभारी निरीक्षक अश्वनी पाण्डेय को लाइन हाजिर कर दिया गया है। अयोध्या कोतवाली के नए कोतवाल मनोज कुमार शर्मा होंगे। एसएसपी प्रशांत वर्मा ने मामले में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे अयोध्या कोतवाली में अचानक गोली चलने की आवाज से हड़कंप मच गया। बताया गया कि माल खाने में जमा 9 एमएम की पिस्टल को चेक करने के दौरान गोली चल गई। इस घटना में गोली के छर्रे लगने से वहां मौजूद दो लोग घायल हो गए। सीओ अयोध्या डॉ.राजेेश तिवारी ने बताया कि अयोध्या कोतवाली के दीवान रमापति पांडेय विगत दिनों सेवानिवृत्त हो गए थे उनके स्थान पर सुनील यादव को चार्ज दिया गया था। इस बीच सुनील यादव का भी गैर जनपद ट्रांसफर हो गया। जिसके बाद रमापति राम को मालखाने का चार्ज दिया गया।
विज्ञापन
बताया कि चार्ज के दौरान दीवान रमापति राम द्वारा कोतवाली अयोध्या में जमा पिस्टल को चेक किया जा रहा था कि अचानक गोली चल गए। इस दौरान वहां मौजूद होमगार्ड सुरेंद्र प्रताप सिंह व एक अधिवक्ता बदरूल दुजा घायल हो गए। दोनों घायलों को तत्काल श्रीराम अस्पताल पहुंचाकर प्राथमिक इलाज कराया गया, इसके बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
बताया कि अधिवक्ता को कमर में व होमगार्ड को पैर में छर्रे लगे हैं, दोनों की हालत ठीक है। वहीं एसएसपी प्रशांत वर्मा ने जिला अस्पताल में पहुंचकर दोनों घायलों का हालचाल लिया। इस दौरान एसएसपी ने कहा कि पूरे मामले में आरक्षी रमापति राम की लापरवाही सामने आई है, उन्हें निलंबित कर दिया गया है, जांच की जा रही है। किसी अन्य की लापरवाही सामने आने पर उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।