फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two increments of the head of the department were stopped, the doctor was chargesheeted.

Lucknow News: विभागाध्यक्ष की दो इंक्रीमेंट रुकी, डॉक्टर को चार्जशीट

Thu, 02 Apr 2026 02:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
Two increments of the head of the department were stopped, the doctor was chargesheeted.
केजीएमयू।
लखनऊ। केजीएमयू प्रशासन ने अनुशासनहीनता और लापरवाही के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की है। बुधवार को कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में हुई कार्यपरिषद की बैठक में एक विभागाध्यक्ष समेत दो डॉक्टरों को दोषी पाते हुए दंडित करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन


जांच में एक विभागाध्यक्ष पर ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में प्रैक्टिस करने के आरोप सही पाए गए। एक मरीज की मौत के बाद तीमारदारों ने विभागाध्यक्ष के वीडियो और साक्ष्य विश्वविद्यालय प्रशासन को सौंपे थे। दोष सिद्ध होने पर कार्यपरिषद ने विभागाध्यक्ष की दो वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


एक अन्य मामले में, मरीजों को बाहर की दवा लिखने के गंभीर आरोपों में घिरे एक डॉक्टर को भी दोषी पाया गया। जांच समिति की संस्तुति के आधार पर कार्यपरिषद ने संबंधित डॉक्टर को चार्जशीट जारी करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी के पूर्व कुलपति के अवकाश और जॉइनिंग से जुड़ा विवाद अब राजभवन तय करेगा। तीन साल के अवकाश के बाद कार्यकाल विस्तार और फिर नियमानुसार आवेदन न करने के कारण उनकी जॉइनिंग पिछले तीन महीनों से लटकी हुई थी। कार्यपरिषद ने अब इस प्रकरण को अंतिम निर्णय के लिए राज्यपाल/कुलाधिपति के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed