Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two IAS and eight PCS transferred Principal Secretary Amit Ghosh got additional charge of animal husbandry

UP News: यूपी में दो आईएएस और आठ पीसीएस का तबादला, प्रमुख सचिव अमित घोष को मिला पशुपालन का अतिरिक्त चार्ज

Fri, 30 May 2025 10:27 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 10:27 PM IST
सार

यूपी में शुक्रवार को दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। प्रमुख सचिव अमित घोष को पशुपालन का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां जिम्मेदारी मिली...

विज्ञापन
Two IAS and eight PCS transferred Principal Secretary Amit Ghosh got additional charge of animal husbandry
तबादला आदेश - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

उत्तर प्रदेश में नियुक्ति विभाग ने शुक्रवार की रात दो आईएएस और आठ पीसीएस अधिकारियों की जिम्मेदारी में बदलाव कर दिया। प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन अमित कुमार घोष को वर्तमान पद के साथ पशुपालन, दुग्ध विकास और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। अतिरिक्त प्रभार वाले ये विभाग अब तक के रविंद्र नायक संभाल रहे थे, जो 31 मई को ही सेवानिवृत्त हो जाएंगे।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव राजनीतिक पेंशन, नागरिक सुरक्षा तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं मुस्लिम वक्फ विभाग संयुक्ता समद्दार को वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव प्रशासनिक सुधार तथा लोक सेवा प्रबंधन विभाग एवं निदेशक प्रशासनिक सुधार का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पीसीएस अधिकारियों में बलराम सिंह अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ को सीडीओ सिद्धार्थनगर बनाया गया है।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP News: डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें, सेवानिवृत्त होने से चंद घंटों पहले होगा फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सत्य प्रकाश सिंह द्वितीय सीआरओ मिर्जापुर से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) मेरठ, देवेंद्र प्रताप सिंह द्वितीय एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर से सीआरओ मिर्जापुर, विजेता उप निदेशक स्थानीय निकाय से एडीएम नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति मिर्जापुर बनाई गई हैं।

अजय कुमार त्रिपाठी सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ से उप निदेशक स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ, अरविंद कुमार सिंह एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व देवरिया, वान्या सिंह एडीएम न्यायिक बिजनौर से एडीएम वित्त एवं राजस्व बिजनौर, अंशिका दीक्षित एसडीएम बिजनौर से एडीएम (न्यायिक) बिजनौर बनाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed