फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Speculation of DGP Prashant Kumar getting extension in service decision will taken few hours before retirement

UP News: डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें, सेवानिवृत्त होने से चंद घंटों पहले होगा फैसला

Fri, 30 May 2025 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 30 May 2025 08:55 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार को सेवा विस्तार मिलने की अटकलें तेज हैं। 31 मई को वह सेवानिवृत्त हो रहे हैं। उनकी सेवानिवृत्ति पर अब बस चंद घंटे बचे हैं। अब इन्हीं चंद घंटों के बीच में उनके सेवा विस्तार पर भी फैसला होगा।

विज्ञापन
Speculation of DGP Prashant Kumar getting extension in service decision will taken few hours before retirement
यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार के सेवा विस्तार पर शनिवार को फैसला होगा। उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक अभी तक केंद्र सरकार ने इस बाबत कोई आदेश जारी नहीं किया है। शनिवार को वह सेवानिवृत्त होने वाले हैं। डीजीपी की सेवानिवृत्ति पर विदाई परेड आयोजित करने की परंपरा है। हालांकि इसे लेकर भी अभी तस्वीर साफ नहीं है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार ने डीजीपी का सेवा विस्तार करने का अनुरोध केंद्र सरकार से किया है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। गृह विभाग के अधिकारी नये डीजीपी के चयन के लिए संघ लोक सेवा आयोग को पैनल भेजे जाने के बारे में भी चुप्पी साधे हुए हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: प्रसव के दौरान नीचे गिरकर शिशु की मौत, स्टाफ नर्स बर्खास्त, डॉक्टर निलंबित; ब्रजेश पाठक ने दी सख्त चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा विस्तार नहीं होने की सूरत में डीजीपी शनिवार दोपहर को मुख्यालय में तैनात वरिष्ठ अधिकारी को कार्यभार सौंप देंगे। तत्पश्चात, आईपीएस अफसरों द्वारा उनकी सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा। बता दें कि 31 मई को सेवानिवृत्त होने वाले सात आईपीएस में से डीजीपी को छोड़कर बाकियों का विदाई समारोह बृहस्पतिवार को डीजीपी मुख्यालय में हुआ था।

तिलोत्तमा और राजीव सबसे आगे

डीजीपी का सेवा विस्तार नहीं होने पर डीजी प्रशिक्षण तिलोत्तमा वर्मा और डीजी विजिलेंस एवं पुलिस भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष राजीव कृष्णा में से किसी को नया डीजीपी बनाया जा सकता है। बता दें कि तिलोत्तमा वर्मा 30 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रही हैं। वहीं राजीव कृष्णा की सेवानिवृत्ति में अभी चार वर्ष बाकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed