फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two home guards who went to Agra on election duty died in a road accident

Lucknow News: चुनाव ड्यूटी में आगरा गए दो होमगार्ड की सड़क हादसे में मौत

Sun, 05 May 2024 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Sun, 05 May 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
Two home guards who went to Agra on election duty died in a road accident
होममगार्ड  उमेश कुमार (फाइल फोटो)।
सिरसिया थाना क्षेत्र के निवासी थे दोनों, 15 अप्रैल को हुए थे रवाना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी श्रावस्ती। लोकसभा चुनाव करने आगरा गए जिले के दो होमगार्ड की शनिवार ड्यूटी के दौरान सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रात में ही शव लेने के लिए आगरा चले गए।

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम लालपुर जमुनी निवासी उमेश कुमार मिश्र (50) पुत्र मुरलीधर मिश्र होमगार्ड था। वह अपनी टोली के साथ 15 अप्रैल को चुनाव ड्यूटी के लिए बिजनौर गया था। इस दौरान उसके साथ थाना क्षेत्र के ग्राम पिपरहवा रंजीतपुर निवासी होमगार्ड रक्षाराम विश्वकर्मा (45) पुत्र राम धड़कन भी था। बिजनौर व गाजियाबाद चुनाव के बाद यह टोली चुनाव ड्यूटी के लिए 27 अप्रैल को आगरा भेजी गई थी। शनिवार को दोनों की ड्यूटी आगरा देहात क्षेत्र के थाना इरादत नगर लोहिता मोड़ के पास वाहन चेकिंग में लगी थी। वाहन जांच के दौरान दोनों अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आ गए। घटना में उमेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रक्षाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस ने जिला चिकित्सालय आगरा में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात रक्षाराम विश्वकर्मा की भी मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद दोनों परिवार के लोग शव लेने के लिए आगरा रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed