{"_id":"5d1ba0918ebc3e3cd62b9810","slug":"two-head-masters-selary-is-hold-gonda-desk-news-lko468541367","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर दो हेडमास्टरों का रोका गया वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर दो हेडमास्टरों का रोका गया वेतन
विज्ञापन
बलरामपुर। लापरवाही बरतने वाले दो हेडमास्टरों का वेतन अग्रिम आदेशों तक के लिए रोक दिया गया है। दोनों हेडमास्टरों से सात दिन में जबाब तलब किया गया है। संतोषजनक जबाब न देने पर विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी दी गई है।
बीएसए हरिहर प्रसाद ने मंगलवार को बताया कि डीसी निरंकार पांडेय व एनके सिंह ने दो जुलाई को सदर शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर व प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर की हेडमास्टर ममता द्विवेदी अनुपस्थित पाई गई।
बीईओ की तरफ से छुट्टी देने का कोई सहमति पत्र भी नहीं मिला। 127 के सापेक्ष 67 छात्र उपस्थित पाए गए। कंपोजिट ग्रांट के बारे में शिक्षिका ममता शुक्ला ने बताया कि हेडमास्टर ने 30 हजार रुपये निकाल लिया हैै जिसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शौचालय व हैंडपंप खराब है। विद्युत कनेक्शन है। एक व दो जुलाई को एमडीएम भी नहीं बनवाया गया और किचन जर्जर अवस्था में पाया गया।
विज्ञापन
इसी तरह से प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर के औचक निरीक्षण में 139 के सापेक्ष 56 छात्र उपस्थित पाए गए। एक व दो जुलाई को एमडीएम नहीं बनवाया गया। गंदगी के कारण शौचालय में ताला बंद था। कंपोजिट ग्रांट का भी कोई अभिलेख प्रस्तुत नहीं किया गया। अन्य खामियां भी पाई गई। खामियों के चलते प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर की हेडमास्टर ममता द्विवेदी व प्राथमिक विद्यालय रंजीतपुर की हेडमास्टर मारिया बानो के वेतन भुगतान पर अग्रिम आदेश तक रोक लगाकर सात दिन में जबाब तलब किया गया है।