फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two groups clashed with sticks, firing, nine injured

Lucknow News: दो गुटों में चले लाठी-डंडे, फायरिंग, नौ घायल

Fri, 27 Dec 2024 01:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Fri, 27 Dec 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Two groups clashed with sticks, firing, nine injured
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र भूमि विवाद को लेकर हुए विवाद के बाद जुटे लोग। - फोटो : सोशल मीडिया
रायबरेली। महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊ गांव में बुधवार को जमीन विवाद को लेकर दो गुटों के बीच बवाल हो गया। हॉकी के साथ लाठी-डंडे चले। लूटपाट के साथ फायरिंग की गई। इसमें मौरंग व्यवसायी और ग्राम प्रधान समेत नौ लोग जख्मी हुए। मौरंग व्यवसायी ने गोली लगने का आरोप लगाया। मेडिकल में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। दोनों तरफ से महराजगंज ब्लॉक के पूर्व प्रमुख, ग्राम प्रधान समेत 34 हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के मऊशर्की मजरे गांव निवासी मौरंग व्यवसायी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा और राजापुर मजरे जमोलिया गांव निवासी ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता के बीच करीब 11 बजे मऊ गांव के बाहर सड़क किनारे स्थित जमीन को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों तरफ से लाठी-डंडा व हॉकी निकल आए। फायरिंग की गई। एक घंटे तक जमकर बवाल हुआ। हंगामा और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।
विज्ञापन


राजकुमार की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि हमलावर हाॅकी, लाठी-डंडा, रायफल से लैस उनकी भूमि पर पर पहुंचे और सीमेंट के पिलर व यूकेलिप्टिस के पेड़ उखाड़कर नष्ट कर दिया। खेत जाकर विरोध किया तो फायरिंग की गई। गोली उनके सिर को छूते हुए निकल गई। मारपीट में उनके सिर में गंभीर चोट आई। वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों ने घर में घुसकर तोड़फोड़ व लूटपाट की। उनकी तरफ से लाली व गोपाली को भी चोटें आईं। राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने मऊ गांव निवासी एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख महराजगंज सत्येंद्र प्रताप सिंह, आशुतोष प्रताप सिंह, अभय सिंह, अनंत सिंह, आशीष सिंह, दीपक सिंह, शुभम गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, आकाश गुप्ता, ग्राम प्रधान अंजनी कुमार गुप्ता, पवन कुमार गुप्ता व 10 अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।

उधर, महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के राजापुर मजरे जमोलिया गांव निवासी अंजनी कुमार गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्तमान में वह जमोलिया गांव के ग्राम प्रधान हैं। एक प्रतिष्ठित व्यवसायी हैं। उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करने के लिए आरोपियों ने कुल्हाड़ी, फावड़ा आदि के साथ उन पर हमला कर कर दिया। शोर होने पर अभय सिंह आए तो उनको भी पीटा। मेरे बेटे शुभम गुप्ता, भाई पवन गुप्ता, अश्वनी गुप्ता तथा दुकान पर काम करने वाले दीपांशू को भी पीटकर घायल कर दिया। लाइसेंसी पिस्टल से दिखाते हुए जानमाल की धमकी दी।

पुलिस ने अंजनी की तहरीर पर मऊशर्की मजरे मऊ निवासी मौरंग व्यवसायी राजकुमार सिंह उर्फ मोंगा, अजीत प्रताप सिंह, वीरेंद्र सिंह उर्फ भुल्लर सिंह, ओम प्रकाश उर्फ भोलू सिंह, सतीश सिंह, शैलेंद्र सिंह, समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज करा दिया गया है। जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। जांच बाद प्रकरण में कार्रवाई होगी।

आदित्य हत्याकांड के गवाह हैं घायल राजकुमार सिंह
महराजगंज कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव निवासी डी-फार्मा छात्र आदित्य सिंह की हत्या नौ अक्तूबर 2019 की रात ढाबे पर पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद कर दी गई थी। अगले दिन 10 अक्तूबर की सुबह उनका शव महराजगंज रोड पर गढ़ी खास गांव के पास पड़ा मिला था। घायल मौरंग व्यवसायी राजकुमार इस चर्चित हत्याकांड मामले में गवाह हैं।

पुलिस की तरफ से उन्हें दो सिपाहियों की सुरक्षा दी गई है। इस तरह दिनदहाड़े उन पर हमला हो जाना सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर रहा है। राजकुमार कहते हैं कि ग्राम प्रधान विवादित जमीन की खरीदारी करते हैं। उनकी जमीन पर जबरन कब्जा करना चाह रहे हैं। उनका भाई पवन गुप्ता हिस्ट्रीशीटर है।


जमीन पर जबरन पिलर लगा रहे थे : पूर्व ब्लॉक प्रमुख
पूर्व ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मौरंग व्यवसायी राजकुमार सिंह दबंग है। वह ग्राम प्रधान की जमीन पर जबरन पिलर लगा रहे थे। विरोध करने पर मारपीट और लाइसेंसी बंदूक से जानमाल की धमकी दी। पूरे प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही एफआईआर भी दर्ज करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed