{"_id":"68a23e8add37702606024b96","slug":"two-government-doctors-on-radar-accused-of-private-practice-lucknow-news-c-13-knp1050-1340692-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दो सरकारी डॉक्टर रडार पर, प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दो सरकारी डॉक्टर रडार पर, प्राइवेट प्रैक्टिस का आरोप
विज्ञापन
लखनऊ। निजी अस्पतालों में सेवाएं देने के मामले में दो सरकारी डॉक्टर रडार पर आ गए हैं। प्राइवेट प्रैक्टिस करने का आरोप लगने पर दोनों डॉक्टरों को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया गया, मगर दोनों ही गायब हो गए। ऐसे में जांच अटक गई है। ऐसे में एडी मंडल ने दोनों डॉक्टराें को नोटिस जारी किया है। अफसरों का कहना है कि तीन नोटिस देने बाद भी डॉक्टर नहीं आए तो उन्हें दोषी मानते हुए रिपोर्ट कार्रवाई के लिए शासन को भेज दी जाएगी।
खदरा स्थित केडी हॉस्पिटल में लखीमपुर खीरी की रहने वाली महिला को बेहोशी सीतापुर की एक सीएचसी के डॉक्टर ने दिया था। डॉक्टर किस सीएचसी में कार्यरत है, इसकी जांच हो रही है।
इसी तरह पुराने लखनऊ के एक निजी अस्पताल में बीते माह प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई थी। परिजनों की शिकायत पर एडी मंडल ने जांच की थी। इस दौरान एक सरकारी डॉक्टर के बेहोशी देने का आरोप लगा था। एडी ऑफिस से दो नोटिस जारी होने के बाद भी बेहोशी का डॉक्टर बयान दर्ज तक नहीं कराने आया है।
विज्ञापन
एडी मंडल डॉ. जीपी गुप्ता का कहना है कि दोनों प्रकरण में डॉक्टरों का रिकाॅर्ड खंगाला जा रहा है। दोनों दोषी मिले तो कार्रवाई की संस्तुति होगी।