Lucknow: दबंगों ने दो दोस्तों को रॉड से पीटा... थार से कुचलने का किया प्रयास, बोनट पर लेटा कर पीटा
लखनऊ के विकास नगर में दबंगों ने दो दोस्तों को बुरी तरह पीटा और कार से कुचलने का प्रयास किया। पुलिस ने तीन नामजद और 12 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ में विकासनगर मोड़ पर शनिवार रात थार व एसयूवी सवार दबंगों ने तीन दोस्तों की रॉड से पिटाई कर दी। आरोपियों ने थार से एक युवक को कुचलने का भी प्रयास किया। पूरी घटना घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तीन नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले में तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। विकासनगर के शिवानी विहार निवासी मोहम्मद सुफियान शनिवार रात 11 बजे एसयूवी से दोस्त नदीम व मोहिब के साथ महानगर आइसक्रीम खाने जा रहे थे। सुफियान के मुताबिक विकासनगर मोड़ पर उनकी एसयूवी के आगे एक स्कॉर्पियो खड़ी थी।
आरोप है कि ट्रैफिक की अलर्ट लाइट जलने पर जब उन्होंने हॉर्न बजाकर स्कॉर्पियो सवार समृद्ध और फैसल से रास्ता मांगा तो वे गाली-गलौज करने लगे। विरोध पर आरोपियों ने एसयूवी की चाबी निकाल ली। इसके बाद उन्होंने नदीम व मोहिब को रॉड से पीटना शुरू कर दिया। इस बीच थार से विकास नगर निवासी अर्सल गाजी व 12 अज्ञात लोग भी वहां पहुंच गए। उन्होंने भी उनकी पिटाई कर दी। किसी तरह से सुफियान और नदीम वहां से भाग निकले। मो. अरसल गाजी, फैसल व समृद्ध को गिरफ्तार किया गया है।
ये भी पढ़ें - गोमती नगर छेड़छाड़ प्रकरण: मुख्य आरोपी कानपुर से गिरफ्तार, नाबालिग है आरोपी, अब तक हो चुकी हैं 25 गिरफ्तारी
ये भी पढ़ें - अयोध्या दुष्कर्म मामला: संसद में सपा पर भाजपा होगी हमलावर, इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी ने बनाई घेरने की रणनीति
बोनट पर लेटा कर पीटा
सौरभ के मुताबिक बाद में उन्हें पता चला कि मोहिब वहीं रह गया। नदीम जब वहां पहुंचे तो देखा कि दबंग मोहिब को थार के बोनट पर लिटा कर पीट रहे थे। इस पर उन्होंने मोहिब को बचाया और भागने लगे। इस पर अर्सलान ने दोनों पर थार चढ़ाने का प्रयास किया। यह देख वहां लोगों में हड़कंप मच गया।
सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.