{"_id":"66b09aa9f2a6ec381b0aba20","slug":"gomti-nagar-molestation-case-main-accused-arrested-from-kanpur-25-arrests-have-been-made-so-far-2024-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नगर छेड़छाड़ प्रकरण: मुख्य आरोपी कानपुर से गिरफ्तार, नाबालिग है आरोपी, अब तक हो चुकी हैं 25 गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नगर छेड़छाड़ प्रकरण: मुख्य आरोपी कानपुर से गिरफ्तार, नाबालिग है आरोपी, अब तक हो चुकी हैं 25 गिरफ्तारी
Mon, 05 Aug 2024 03:17 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 05 Aug 2024 03:17 PM IST
सार
गोमती नगर में युवती के साथ छेड़छाड़ प्रकरण में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कानपुर से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोमती नगर छेड़छाड़ मामले में मुख्य आरोपी गिरफ्तार हो गया है। कानपुर के इंदिरा नगर में नाबालिग आरोपी अब्दुल(बदला हुआ नाम) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। अब तक इस मामले में 25 गिरफ्तारी हो चुकी है। मालूम हो कि 31 जुलाई को गोमती नगर में जलभराव के दौरान एक युवती से छेड़छाड़ की गई थी। इस मामले में तब से गिरफ्तारियों का सिलसिला जारी है। इस मामले में लापरवाही को लेकर कई पुलिसकर्मी भी निलंबित हुए थे।
विज्ञापन
पुलिस ने खंगाले 250 सीसीटीवी और कई सोशल मीडिया अकाउंट
मरीन ड्राइव पुल के पास हुए हुड़दंग में शासन के सख्त होने पर पुलिस ने उपद्रवियों को चिह्नित करने का काम शुरू किया था। डीसीपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमों ने 250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गईं। कई सोशल मीडिया अकाउंट देखे गए। इनकी मदद से हुड़दंग में शामिल आरोपियों की पहचान की गई। अब तक 25 युवकों को गिरफ्तार किया जा चुका है और कुछ हिरासत में हैं। सोमवार को मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो सकी है।
विज्ञापन
पुलिस पर भी हुई थी कार्रवाई
गोमतीनगर में बुधवार को मरीन ड्राइव पुल के पास युवती से छेड़छाड़ कर अश्लीलता करने के मामले में मुख्यमंत्री की सख्ती पर बीते बृहस्पतिवार को डीसीपी पूर्वी, एडीसीपी पूर्वी, एसीपी गोमतीनगर को हटा दिया गया था। वहीं, गोमतीनगर इंस्पेक्टर समेत अंबेडकर पार्क चौकी के सभी पुलिसकर्मी (दो दरोगा व दो सिपाही) निलंबित कर दिए गए थे। सभी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
ये था मामला
31 जुलाई को भारी बारिश की वजह से मरीन ड्राइव पुल के नीचे कई फीट पानी भर गया था। इसी दौरान 30-40 युवक यहां पहुंचे और पानी में खड़े होकर उत्पात मचाने लगे। इसी बीच जनेश्वर मिश्र पार्क की तरफ बाइक से एक युवक अपनी दोस्त के साथ आ रहा था। उत्पाती युवकों ने शोर मचाते हुए हाथ से दोनों पर पानी फेंकना शुरू कर दिया। इससे बाइक अनियंत्रित हो गई। इसी बीच युवकों ने युवती को पकड़कर नीचे गिरा दिया। उसने किसी तरह खुद को संभाला। युवक ने बाइक उठाई और वहां से कुछ दूरी तक पैदल गए। फिर दोनों बाइक से चले गए। वीडियो वायरल होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।
युवती को घेरकर टूट पड़े थे
उत्पात मचा रहे युवक वहां से गुजरने वाले वाहनों पर पानी उड़ेल रहे थे। लोग चुपचाप निकल जा रहे थे। जब बाइक पर युवती को आते देखा तो उत्पाती उसे घेरकर टूट पड़े। कुछ लोग उनकी करतूत का पुल के ऊपर वीडियो बना रहे थे। ये देख आरोपी भड़क उठे और उन लोगों से गाली-गलौज भी की।
बेबस रहा युवक, हाथ जोड़कर बोला-जाने दो
महिला के साथ मौजूद युवक बेबस रहा। इसका कारण यह था कि उत्पात और छेड़खानी करने वालों की संख्या काफी ज्यादा थी। उसके सामने युवती से छेड़छाड़ की गई।