फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two girls died after eating stale food at wedding ceremony, 20 admitted

शादी समारोह में बासी भोजन खाने से दो बालिकाओं की मौत, 20 भर्ती

Wed, 02 Dec 2020 11:27 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 02 Dec 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two girls died after eating stale food at wedding ceremony, 20 admitted
प्रतीकात्मक तस्वीर
मनकापुर (गोंडा) में शादी समारोह में बासी भोजन खाने से फूड प्वॉइजनिंग फैल गया, जिसमें बच्चों, महिलाओं सहित 22 लोग बीमार हो गए। उल्टी-दस्त होने से दो बालिकाओं की मौत भी हो गई। इससे घर में अफरातफरी मच गई। 20 लोगों को निजी अस्पताल गोंडा में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


रेहरा थाना क्षेत्र के ग्वालियर ग्रंट दतौली निवासी नीरज मौर्या पुत्र राम तेज मौर्या ने बताया कि सोमवार को उनके भतीजे रजनीश उर्फ बादल मौर्या पुत्र स्व.गुड्डू मौर्या की शादी थी। जिसकी बरात करोहामान मजरे मानपुर मछली गांव में गई थी। ग्वालियर ग्रंट स्थित घर पर सभी महिलाएं, बच्चे मौजूद थे। नीरज मौर्या के अनुसार नात-रिश्ते व परिवार के लोग रात में भोजन करके सो गए। सुबह उठने के बाद रात का रखा हुआ भोजन गरम करके सभी लोगों ने खा लिया। कुछ समय बाद एक-एक करके लोगों को उल्टी दस्त शुरू हो गई। देखते ही देखते घर के सभी लोग उल्टी दस्त से पीड़ित हो गए। मंगलवार को दोपहर बाद जब बरात घर पर लौटी तब घर पर अफरताफरी का माहौल था।
विज्ञापन


रिश्तेदारी से आई एक बालिका रंजना (6) पुत्री शिव कुमार मौर्या निवासी बक्सरा आज्ञा राम कोतवाली मनकापुर की उल्टी दस्त से मौत हो गई। परिजनों ने आननफानन में बीमार अंजना (10), संगीता(35), अनिता (27), रामावती (40), पूनम (43), रीता देवी (40), शीतल (16), अंकिता (13), अनिता (35), निशा (22), ऊषा (31), नीता (28), नीलम (30), लक्ष्मी (42), चुलबुल (14), आंचल (15), सविता (30), श्यामा देवी (50), अनन्या (4), अंश (5), अभय (4) को गोंडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां देर शाम अंजना की भी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed