{"_id":"6326c4ecf2e1b82cd7635b43","slug":"two-girl-students-got-missing-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: स्कूल के लिए तीन दिन पहले निकलीं छात्राएं लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: स्कूल के लिए तीन दिन पहले निकलीं छात्राएं लापता, परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका
Sun, 18 Sep 2022 12:44 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 18 Sep 2022 12:44 PM IST
सार
बहराइच में स्कूल के लिए निकलीं छात्राएं तीन दिन पहले लापता हो गई हैं। परेशान परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्कूल के लिए तीन दिन पहले घर से निकलीं दो छात्राएं संदिग्ध हालात में गायब हो गईं। छात्राओं के घर न लौटने पर परिजनों ने काफी खोजबीन की। सुराग न लगने पर परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्ष को छात्राओं को बरामद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
रूपईडीहा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी दो छात्राएं कक्षा 11 में पढ़ती हैं। बताया जाता है कि तीन दिन पहले दोनों सहेलियां साइकिल से पढ़ने के लिए स्कूल गई थीं लेकिन दोनों वापस नहीं लौटीं। इस पर परिवार के लोगों ने खोजबीन की। जब दोनों छात्राओं का कोई सुराग नहीं लगा तब परिजन थाने पहुंचे। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है।
विज्ञापन
परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एसपी ने थानाध्यक्ष को जल्द से जल्द छात्राओं को बरामद करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन