फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two friends murdered in Gonda.

गोंडा में दो दोस्तों की हत्या: एक को चाकू से गोदा तो दूसरे का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

Fri, 25 Oct 2024 06:07 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Fri, 25 Oct 2024 06:07 PM IST
सार

गोंडा जिले की नगर कोतवाली के भट्ठा परेड सरकार के निवासी दोस्तों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। एक का शव नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज और दूसरे का छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से बरामद हुआ है।

विज्ञापन
Two friends murdered in Gonda.
बच्चन पांडेय व दीपक कुमार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के पठानपुरवा के पास रोड पर युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। जबकि दूसरे युवक का कटराबाजार इलाके के छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास शव मिला है। एक ही गांव के दो युवकों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मृतक विनोद पांडेय के पिता की तहरीर पर दूसरे मृत युवक दीपक पांडेय के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। वहीं, घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ ही फुटेज से मामले में जल्द खुलासे के दावे कर रही है।

विज्ञापन


नगर कोतवाली के भट्ठा परेड सरकार निवासी भारतीय स्टेट बैंक में बतौर कैशियर कार्यरत रामकुमार पांडेय का बेटा विनोद पांडेय उर्फ बब्बन (22) शुक्रवार तड़के करीब तीन बजे फोन आने पर घर से निकला था। सुबह करीब छह बजे स्थानीय निवासी शिवकुमार पांडेय ने नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज भवन के पीछे पठानपुरवा में विनोद का शव पड़ा देखकर परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी उपचुनाव: सपा ने खेला पीडीए कार्ड, सामान्य जाति से दूरी, परिवार को छोड़कर किसी यादव को टिकट नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मिल्कीपुर उपचुनाव: हाईकोर्ट ने निर्वाचन आयोग से मांगा जवाब, 12 नवंबर को हो सकता है बड़ा फैसला


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, विनोद के पेट और कंधे पर चाकू से 23 वार किए गए। एक चप्पल हाथ में और दूसरी पैर में थी। ऐसा लगता है कि मौत से पहले मृतक व बदमाशों के बीच संघर्ष हुआ है। पैर में फ्रैक्चर होने के चलते भाग नहीं सका। ऐसे में उसे मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया गया। साथ ही खून से लतपथ क्षत-विक्षत हालात में शव सड़क के किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। रोड पर खून के छीटें और घसीटने के निशान भी मिले हैं।



पुलिस को आशंका है कि हत्या के बाद घसीटकर उसे झाड़ियों में फेंका गया है। पुलिस ने मृतक विनोद के पिता रामकुमार पांडेय की तहरीर पर भट्ठा परेड सरकार निवासी युवक दीपक पांडेय के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने बताया कि प्रथमदृष्टया चाकू से हत्या किया जाना प्रतीत होता है। ऐसे में मामले के खुलासे के लिए एसओजी समेत कुल पांच टीमें लगाई गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जा रहा है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।


दीपक का भी शव मिलने से हड़कंप
कटराबाजार इलाके के छिटनापुर रेलवे क्रॉसिंग के पास दीपक का शव बरामद हुआ। वहीं, मौके से विनोद पांडेय की मोटरसाइकिल बरामद हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आसपास के लोगों ने दीपक के मोटरसाइकिल से आने की पुष्टि की है। रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर जान दी। मगर पुलिस की ये थ्योरी दोनों परिवारों के लोगों के गले नहीं उतर रही है। परिजनों ने बताया कि दोनों अच्छे दोस्त थे। किसी प्रकार की कोई बात सामने नहीं आई थी। पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल, सीओ सिटी सौरभ वर्मा समेत अफसरों ने मौके का जायजा लिया है। साथ ही डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

दोहरे कांड से इलाके में पसरा मातम
दोहरे कांड से भट्ठा परेड सरकार गांव में मातम पसर गया। विनोद की बहन संगीता पांडेय ने बताया कि विनोद कुमार पांडेय अविवाहित था। परिवार में पिता राम कुमार के अलावा मां कृष्णा पांडेय और बहन संगीता के अलावा भाई मनोज पांडेय समेत अन्य का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि पिछले छह सालों से कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के भतीजे व नवाबगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुमितभूषण सिंह के साथ रहता था। जबकि दीपक पांडेय अपना निजी वाहन चलाकर भरण-भोषण करता था। परिवार में पत्नी रीता के अलावा बेटा अनमोल (09) और बेटी मान्या (12) समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस
आरोपियों की शिनाख्त के लिए देर शाम तक पुलिस खाक छानती रही है। हालांकि विनोद के जेब से मोबाइल फोन बरामद किया है जबकि दीपक के पास से मोबाइल फोन क्षतिग्रस्त पाया गया है। पुलिस ने मेडिकल कॉलेज व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की तलाश की है। साथ ही मोबाइल फोन से कॉल डिटेल समेत जरूरी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, देर शाम तक सफलता हाथ नहीं लग सकी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed