फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two farmer arrest in disturbing azam khan

आजम के भाषण पर टोका तो हुई गिरफ्तारी

Tue, 12 Nov 2013 08:24 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 12 Nov 2013 08:24 AM IST
विज्ञापन
two farmer arrest in disturbing azam khan

आजम के गृह जिले रामपुर में किसान मेले में सोमवार को नगर विकास मंत्री आजम खां के संबोधन के दौरान दो किसानों को अपने हक के लिए मुंह खोलना महंगा पड़ गया।

विज्ञापन


आजम खां की नाराजगी के बाद पुलिस ने उनको हिरासत में ले लिया।

गजब बात तो यह है कि बाद में पुलिस ने दोनों किसानों को ही झगड़ा करने के आरोप में शांति भंग में गिरफ्तार दिखा दिया और उनके होंठों को सिल दिया।

पनवड़िया में आयोजित किसान मेले के उद्घाटन समारोह में नगर विकास मंत्री आजम खां मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थे।

समारोह के दौरान जब जिलाधिकारी एनकेएस चौहान बोल रहे थे तो एक किसान ने बीच से खड़े होकर कुछ कहना चाहा। इस समय डीएम ने कहा कि जब कोई बोल रहा होता है तो आप सुनिए। अपनी बात बाद में कहिएगा।
विज्ञापन


इसके बाद जब कमिश्नर बोल रहे थे तो एक किसान आगे उठकर आया कुछ समस्या उठानी चाही। तब नगर विकास मंत्री ने उससे कहा कि जो समस्या है लिखकर दे दो।

इसके बाद जब आजम खां बोलने आए तो उन्होंने कहा कि सपा सरकार किसानों की हितैषी है। जिले की तीन चीनी मिलों में से रुद्र बिलास मिल ने शत प्रतिशत, त्रिवेणी ने 93 फीसदी व राणा शुगर मिल ने 90 फीसदी भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें-बिना जिम्मेदारी हो रही आजम के स्टाफ की तैनाती

इसके बाद उन्होंने तहजीब व संस्कार की बात की। उन्होंने कहा कि उनका सपना रामपुर को मिसाली शहर बनाने का है। रामपुर मिसाली शहर उस वक्त बनेगा जब यहां का हर नागरिक तहजीब वाला होगा।


उन्होंने कहा कि उनके कार्यक्रम को कुछ लोग राजनीति से प्रेरित होकर खलल डालने की कोशिश कर रहे हैं। अपनी बात कहने का तरीका यह नहीं है।

अभी आजम खां बोल ही रहे थे कि बीच से फिर एक किसान खड़ा होकर कुछ कहने लगा। आजम खां ने उससे कहा कि आप बैठिए, आप बैठिए।

इसके बाद आजम खां ने कहा कि अच्छा, किसान भाइयों बहुत-बहुत शुक्रिया। हमारी सरकार किसान हित में काम करती है और करती रहेगी।

इसके बाद आजम खां अपनी जगह पर जाकर बैठ गए। उप निदेशक कृषि के धन्यवाद ज्ञापन के बाद आजम खां वहां से चले गए।

आजम खां के किसान मेले से रवाना होने के बाद पुलिस ने दोनों किसानों को हिरासत में ले लिया। बाद में पुलिस ने दो किसानों साबिर हुसैन निवासी दलपुरा पटवाई और खूब सिंह निवासी मिश्रीनगर जनूबी का शांति भंग में चालान कर दिया।

पुलिस ने इन दोनों की गिरफ्तारी किसान मेला से न दर्शा कर रोडवेज से दर्शाई है। सीओ सिटी आले हसन के मुताबिक साबिर व खूब सिंह आपस में झगड़ा कर रहे थे, लिहाजा दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed