{"_id":"0330198625cffe39d52bdfc24af9f219","slug":"two-ex-mla-s-of-sp-leave-party","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा में बगावत के सुर, बागपत से शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा में बगावत के सुर, बागपत से शुरूआत
राजेंद्र सिंह/लखनऊ
Updated Sat, 21 Sep 2013 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री सोमपाल शास्त्री के लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद बागपत जिले के दो पूर्व विधायकों ने शुक्रवार को सपा को झटका दिया।
विज्ञापन
छपरौली के पूर्व विधायक डॉ. महक सिंह और डॉ. अजय कुमार ने मुजफ्फरनगर में भड़के दंगे में शासन-प्रशासन की एकपक्षीय कार्रवाई से खिन्न होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन
डॉ. अजय कुमार और उनके पिता डॉ. महक सिंह दोनों ही छपरौली क्षेत्र से विधायक रह चुके हैं।
डॉ. अजय ने पिछला विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर बागपत की बड़ौत विधानसभा सीट से लड़ा था। वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। दोनों नेताओं ने मुजफ्फरनगर-शामली की हिंसा के लिए सपा को जिम्मेदार ठहराते हुए पार्टी को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
डॉ. अजय ने कहा, यदि 27 अगस्त को कवाल में तीन हत्याओं के बाद प्रशासन निष्पक्ष भूमिका निभाता तो मामला उसी दिन समाप्त हो जाता। गौरव और सचिन के सात हत्यारोपियों को मौके से पकड़ने के बावजूद थाने से छोड़ दिया गया।
मृतकों के परिवारीजनों पर झूठी एफआईआर दर्ज करा दी गई। सात सितंबर की पंचायत के बाद भी प्रशासन ने सुरक्षा के इंतजाम नहीं किए। कहा कि इन्हीं बातों से मुझे पार्टी छोड़ने का फैसला लेने को मजबूर होना पड़ा।
अगले कदम के सवाल पर उन्होंने कहा कि शांति बहाल होने के बाद क्षेत्र की जनता की भावनाओं के अनुरूप फैसला करेंगे।