फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two elderly people died due to fever

Lucknow News: बुखार से दो बुजुर्गों की मौत

Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 20 Nov 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two elderly people died due to fever
रायबरेली। मौसम में बदलाव के साथ ही संक्रामक रोगों का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुखार की चपेट में आने से जिला अस्पताल में भर्ती दो बुजुर्गों की मौत हो गई। डेंगू और चिकनगुनिया के एक-एक मरीज की और पुष्टि हुई है। बुखार और डायरिया के भी 31 मरीजों को भर्ती कराया गया है। प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद टीमों ने गांवों में पहुंचकर 57 लोगों के ब्लड सैंपल लिए। ग्रामीणों को मच्छरों से बचने के टिप्स भी दिए।
विज्ञापन


बुखार की चपेट में आने के बाद शहर के कैपरगंज निवासी मेड़ीलाल (69) को बीती 16 नवंबर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीती सोमवार रात उनकी मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ही रामपुर निवासी शुब्रतन (80) पुत्र चुल्लन को बीती 17 नवंबर को भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन


जिला अस्पताल की प्रयोगशाला की जांच में सलोन के घूरनपुर करहिया निवासी मुन्नलाल (64) डेंगू संक्रमित मिले हैं। टीम ने गांव पहुंचकर 27 लोगों के ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजे। राही ब्लॉक के बेलाभेला में सत्येंद्र श्रीवास्तव (42) चिकनगुनिया के चपेट में आए हैं। गांव के 27 लोगों की रक्त पट्टिकाएं बनाई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मंगलवार को बुखार और डायरिया के चपेट में आने के बाद रितिका (5), रत्नेश (25), पुनीत (45), आकाश (17), विनय (35), अरमान (2), साजिया (40), जूही (6), शिवरानी (62), पूजा (21), संजय (39), शीला (70), फैज (22), सविता (31) समेत 32 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जिला अस्पताल की इमरजेंसी में दिनभर मरीजों की भीड़ रही। ऐसे में भर्ती होने में मरीजों को इंतजार भी करना पड़ा। बुखार, डायरिया के अलावा अन्य बीमारियों के मरीजों को भी भर्ती करके इलाज शुरू किया गया।


ओपीडी में आए 1952 रोगी, लगी लंबी कतारें
जिला अस्पताल की ओपीडी में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। दिनभर में 1952 रोगी ओपीडी में चिकित्सीय सलाह लेने के लिए पहुंचे। इसमें जुकाम, बुखार, खांसी और उल्टी दस्त के 800 से अधिक मरीज आए। मेडिकल विभाग में मरीजों की ज्यादा भीड़ रही। पर्चा व दवा काउंटर के साथ ही प्रयोगशाला में भी मरीजों की भीड़ देखने को मिली।


मौसम ठंडा-गर्म होने के कारण मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इमरजेंसी में आने वाले सभी मरीजों को भर्ती करने के आदेश दिए गए है। ओपीडी में भी मरीजों के लिए दवा व जांच के पर्याप्त बंदोबस्त किए गए हैं।
- डॉ. प्रदीप अग्रवाल, सीएमएस जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed