फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two doctors molested the medical officer in charge of the government hospital

Lucknow News: दो डाॅक्टरों ने सरकारी अस्पताल की प्रभारी चिकित्साधिकारी से की छेड़छाड़

Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 04 Jul 2024 06:28 AM IST
विज्ञापन
Two doctors molested the medical officer in charge of the government hospital
लखनऊ। एक सरकारी अस्पताल की प्रभारी चिकित्साधिकारी ने दो डॉक्टरों पर उनके कक्ष में घुस कर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। मामले में बीबीडी पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

पीड़िता के मुताबिक, बीती एक जुलाई को वह अस्पताल में काम कर रही थीं। दोपहर 12.45 बजे एक बाइक से दो लोग अस्पताल पहुंचे और उनके कक्ष में आ धमके। दोनों ने खुद को गोयल अस्पताल का डॉक्टर बताया। उनमें से एक ने उनका हाथ पकड़ लिया और छेड़छाड़ शुरू कर दी। दूसरे ने उनका मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि शोरशराबा सुनकर चौकीदार को आता देखकर आरोपी धमकी देकर भाग निकले। ओपीडी खत्म होने के बाद जब वह गोयल अस्पताल पहुंचीं तो देखा कि एक आरोपी वहां के प्रधानाचार्य के कक्ष में बैठकर मोबाइल चला रहा था। पीड़िता ने जब मामले की शिकायत प्रधानाचार्य से कि तो उन्होंने आरोपी को अपने अस्पताल का प्रोफेसर बताया। ऐसे में पीड़िता ने बीबीडी थाने में दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। इस संबंध में जब गोयल अस्पताल के प्रवक्ता से पक्ष रखने को कहा गया तो उन्होंने मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article