{"_id":"5f508bdec6570722e866030a","slug":"two-dies-in-a-road-accident-on-sitapur-road-heavy-traffic-jam-occurs","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: सीतापुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: सीतापुर रोड पर दर्दनाक हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई कार, दो की मौत
Thu, 03 Sep 2020 11:53 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: प्राची प्रियम
Updated Thu, 03 Sep 2020 11:53 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के सीतापुर रोड पर इटौंजा थाना चौराहा ओवर ब्रिज के आगे गुरुवार की सुबह करीब 5:00 बजे लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रही तेज रफ्तार कार सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में सवार जानकीपुरम निवासी विदित टंडन (28) और प्रिंस सिंह (27) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से वाहन के साथ फरार हो गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी प्रकार कार को तोड़कर दोनों शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
हादसे के कारण सीतापुर रोड पर करीब एक घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सड़क से किनारे कराया और आवागमन शुरू कराया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद चालक ट्रक के साथ फरार हो गया। कार में सवार दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।