फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died when a pickup hits a bike and collide with a tree in fatehpur Barabanki.

Barabanki: बाइक में टक्कर मार पेड़ से टकराई पिकअप, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Wed, 17 Jul 2024 11:00 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Wed, 17 Jul 2024 11:00 AM IST
सार

बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली में एक तेज रफ्तार पिकअप बाइक में टक्कर मार कर पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two died when a pickup hits a bike and collide with a tree in fatehpur Barabanki.
हादसे में क्षतिग्रस्त हुए वाहन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बाराबंकी जिले के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में बाराबंकी मार्ग पर मंगलवार देर रात पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मारी और पेड़ में जा टकराई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक पर सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि पिकअप में सवार लोग घायल हो गए उन्हें इलाज के लिए सीएएचसी भेजा गया है।

विज्ञापन


फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम धौसार निवासी इमरान (25) अपने ममेरे भाई अरमान (18) के साथ मंगलवार देर रात बाइक से ताजिया देखने बरेठी जा रहे थे। फतेहपुर बाराबंकी मार्ग पर अहिरनपुरवा गांव के पास सामने से आ रही पिकअप ने बाइक में ठोकर मार दी और असंतुलित होकर पेड़ में टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


पेड़ से टकराई पिकअप पलटने से उसमें सवार दो लोग उसी में फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिकअप का अगला हिस्सा काटकर उनको बाहर निकाल कर उपचार के लिए देवा सीएचसी भेज दिया। युवकों की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा है। फतेहपुर के कोतवाल डीके सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed