{"_id":"63199abb1cdade23180230a1","slug":"two-died-in-thana-kasba-in-sultanpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Accident in Sultanpur: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, हादसे में दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Accident in Sultanpur: अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी बाइक, हादसे में दो युवकों की मौत
Thu, 08 Sep 2022 01:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Sep 2022 01:03 PM IST
सार
सुल्तानपुर में हुए एक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
हादसे में मृतक युवक।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सुल्तानपुर जिले के कस्बा चांदा के बगल कर्बला वाली बाग के निकट बुधवार देर रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी। दोनों युवक घमहा गांव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
गांव निवासी मौसम तिवारी (25) और चंद्र प्रकाश तिवारी (24) चांदा कस्बे से बाइक से अपने जा रहे थे। वे कर्बला वाली बाग के पास मोड़ पर पहुंचे ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी। गड्ढे में ईंट से बना ट्री गार्ड था। दोनों युवक ट्री गार्ड से टकरा गए।
विज्ञापन
दुर्घटना में चंद्र प्रकाश तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि मौसम तिवारी की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। एक साथ दो युवकों की मौत से घमहा गांव में कोहराम मचा है।
विज्ञापन