UP: सडक हादसों में दो की मौत, 17 हुए घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ से सटे हुए बीकेटी व इटौंजा में सीतापुर रोड पर गुरुवार को सडक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। जबकि 17 से अधिक लोग घायल हो गये। घायलों में तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई हैं।
बीकेटी में सीतापुर रोड पर साढामऊ अस्पताल के सामने गुरुवार की सुबह सीतापुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार टाटा मैजिक का ब्रेक फेल हो गया। इससे मैजिक अनियत्रित होकर सडक के किनारे खडे टैंपो का इंतजार कर रहे युवकों पर चढ़ गई।
इसमें 21 साल के दिनेश तिवारी, 22 साल के मनोज कुमार, साइकिल से जा रहे 22 साल के युवक हरपाल निवासी रायपुर राजा, इटौंजा,उसके साथी साइकिल सवार 30 साल के युवक शिवकुमार उर्फ कल्लू निवासी सोनिकपुर,इटौंजा, 35 साल के साइकिल सवार युवक अजीज निवासी लुधौली गंभीर रुप से घायल हो गए।
पलट गई तेज रफ्तार जाती हुई मैजिक
इसके बाद टाटा मैजिक सडक के किनारे गढढे में जाकर पलट गई। मैजिक के पलटने से उसमें सवारी सभी 16 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को साढामऊ अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जहां से गंभीर हालत में शिवुकमार उर्फ कल्लू,दिनेश तिवारी को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई हैं।हादसे के बाद मैजिक चालक मौके से फरार हो गया।पुलिस ने मैजिक को कब्जे में लिया हैं।
एक अन्य दुर्घटना में इटौंजा में गुरुवार की दोपहर सीतापुर रोड पर बेलवा गांव के सामने लखनऊ से सीतापुर की ओर जा रहे बाइक सवारों को एक ट्रक ने कुचल दिया।
इस दुर्घटना में 27 साल के युवक दानिश निवासी मुत्तकीपुर,मडियांव व उसके साथी 25 साल के बब्लू निवासी मल्लाहीटोला गंभीर रुप से घायल हो गए।
राहगीरों ने घायल इन युवकों को सीएचसी इटौंजा में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने दोनों को ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर पहुंचने पर डॉक्टरों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया हैं, ट्रक का चालक फरार है।