फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Gonda UP Road Accident News: Two died in an accident in vajeerganj in Gonda.

गोंडा: बरात जा रहे चाचा-भतीजे की सड़क दुर्घटना में मौत, अज्ञात वाहन के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Thu, 10 Dec 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 10 Dec 2020 03:57 PM IST
विज्ञापन
Gonda UP Road Accident News: Two died in an accident in vajeerganj in Gonda.
गोंडा: प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

गोंडा में बरात जा रहे चाचा भतीजे की सड़क दुर्घटना मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ थाना वजीरगंज में मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन


थाना उमरी बेगमगंज के मगुरा बाजार निवासी सुनील कुमार गुप्त (27) पुत्र दीना नाथ गुप्त अपनी पत्नी के साथ अपने भाई अनिल कुमार के ससुराल बुधवार को गए हुए थे। भाई अनिल कुमार गुप्त ने बताया इनकी ससुराल वजीरगंज के बाबा कुट्टी में है। ससुराल में लड़के की शादी थी।
विज्ञापन


बरात वजीरगंज से तरबगंज के कटहा में जा रही थी। भाई अनिल ने बताया कि सुनील बाइक से बरात जाने के लिए तैयार हुआ और चलते समय मेरे बेटे करण (12) को भी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल ने बताया कि वजीरगंज से गोंडा की तरफ आते समय किसी अज्ञात वाहन से बुधवार रात करीब आठ बजे दुर्घटना हो गई। अनिल कुमार ने बताया कि सुनील की शादी एक वर्ष पूर्व 21 फरवरी 2019 को गोंडा के पथरी बाजार में सुशीला के साथ हुई थी।


करण अपने पिता अनिल के साथ दिल्ली में रहता था। वहीं, के सरकारी स्कूल में कक्षा 6 में पढ़ रहा था लेकिन लॉकडाउन के कारण पूरे परिवार के साथ घर आ गए थे। अनिल ने बताया करण से छोटा उनका एक बेटा हर्षित 3 साल का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed