फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in Lucknow.

खड़े ट्रक में घुसी स्कूटी, युवक-युवती की मौत

Mon, 24 Aug 2015 02:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 24 Aug 2015 02:12 AM IST
विज्ञापन
Two died in an accident in Lucknow.

गाजीपुर थाना क्षेत्र में मुंशी पुलिया चौराहा के पास रविवार देर रात रिमझिम बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़े ट्रक में एक स्कूटी जा घुसी।

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दोनों लोगों को लोहिया अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एसओ गाजीपुर आलोक मणि त्रिपाठी ने बताया कि देर रात बारिश के दौरान एक स्कूटी पर युवक-युवती मुंशी पुलिया चौराहा की तरफ जा रहे थे।

सड़क किनारे खड़े ट्रक में स्कूटी पीछे से जा घुसी। भिड़ंत की आवाज सुनकर राहगीरों ने शोर मचाया।

चौकी में मौजूद पुलिस कर्मी व मॉडर्न पुलिस कंट्रोल रूम की टीम मौके पर पहुंची। भीषण टक्कर में स्कूटी के परखच्चे उड़ गए थे।

ट्रक में फंसे दोनों लोगों को लोहिया अस्पताल भेजा गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दोनों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed