फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died in an accident in Kamlapur Thana kshetra in Sitapur.

Accident in Sitapur: तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी कार, दो की दर्दनाक मौत व दो गंभीर

Mon, 03 Jul 2023 03:54 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jul 2023 03:54 PM IST
सार

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Two died in an accident in Kamlapur Thana kshetra in Sitapur.
दुर्घटना स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों को गंभीर हालत में लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।

विज्ञापन


लखनऊ के थाना मड़ियाव निवासी संदीप वर्मा (52), मनीष वर्मा (40), आशीष वर्मा (38) और कौशलेश वर्मा सभी एक कार में सवार होकर सीतापुर जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक कौशलेश वर्मा एक डिग्री कॉलेज के चेयरमैन हैं। कार में सवार अन्य सभी इनके रिश्तेदार थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लखनऊ बन रहा तस्करी के सोने की सबसे बड़ी मंडी, रोजाना हो रही 15 करोड़ की खपत
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संघ व विहिप ने संभाली प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की कमान, पूरे देश को राममय करने की तैयारी





कमलापुर थाना क्षेत्र में गोन नदी पर पुल बना हुआ है। तीव्र मोड़ होने के चलते उनकी कार अनियंत्रित होकर पुल के नीचे गिर गई। हादसे में संदीप वर्मा और मनीष की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 

एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया की कार अनियंत्रित होने के कारण हादसा हुआ है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed