{"_id":"5c149cccbdec225a2a118bdb","slug":"two-died-in-an-accident-in-ambedkarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर: सड़क पर खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में दो की दर्दनाक मौत
Sat, 15 Dec 2018 11:48 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: विक्रांत चतुर्वेदी
Updated Sat, 15 Dec 2018 11:48 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
अंबेडकरनगर में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, सुल्तानपुर जनपद के अखण्डनगर थाना क्षेत्र के बिलवाई निवासी राजेंद्र गिरी (38) और उनकी बहन सीता (35) परिवार के दो बच्चों सहित कार से दिल्ली के लिए निकले थे।
विज्ञापन
तभी अहिरौली थानाक्षेत्र के तिवारीपुर गांव के निकट अंबेडकरनगर से अयोध्या के मुख्य मार्ग पर तिवारीपुर गांव के निकट सड़क पर पहले से खड़े ट्रक में तेज रफ्तार कार भिड़ गई। हादसे में राजेंद्र व सीता की मौत हो गई और दो बच्चे बुरी तरह घायल हो गए।
विज्ञापन
हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए और कई हिस्से तो उछलकर दूर जा गिरे।