फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   two died in a road accident in ambedkarnagar

अंबेडकरनगर: बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा, दोनों की मौके पर ही मौत

Thu, 21 Apr 2022 02:58 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: ishwar ashish Updated Thu, 21 Apr 2022 02:58 PM IST
सार

अंबेडकरनगर में बुधवार रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक वाहन ने बाइक सवार युवकों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
two died in a road accident in ambedkarnagar
इसी बाइक पर सवार थे दुर्घटना का शिकार हुए युवक। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अंबेडकरनगर जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के टांडा कलवारी पुल पर बुधवार देर रात हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लालजी (30) निवासी ग्राम ककराही थाना अलीगंज व राजन (24) निवासी पिपरी बिशुनपुर बुधवार आधी रात एक कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे। बाइक सवार इन युवकों को कलवारी पुल के निकट एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने रौंद दिया।


दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि घटना के बाद चालक मौके से वाहन सहित फरार होने में सफल रहा। कुछ यात्रियों ने घटना से पुलिस को अवगत कराया।

अलीगंज थानाध्यक्ष कुछ देर बाद सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अलीगंज थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया कि मार्ग हादसे में 2 युवकों की मौत हुई है। परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed