{"_id":"66104ee5987632fbce0eff24","slug":"two-died-due-to-vomiting-and-diarrhea-16-patients-admitted-raebareli-news-c-101-1-slko1033-112911-2024-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: उल्टी-दस्त से दो की मौत, 16 मरीज भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: उल्टी-दस्त से दो की मौत, 16 मरीज भर्ती
Sat, 06 Apr 2024 12:50 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sat, 06 Apr 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। लगातार बढ़ती गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त के साथ ही पेट दर्द व बुखार के मरीज बढ़ने लगे हैं। उल्टी-दस्त की चपेट में आने के बाद महिला समेत दो मरीजों की मौत हो गई। निमोनिया से ग्रसित तीन माह के मासूम ने भी दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल में उल्टी-दस्त और बुखार के 16 मरीज भर्ती कराए गए हैं। ओपीडी में भी मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। शुक्रवार को 1700 से अधिक मरीज ओपीडी में पहुंचे।
सरेनी निवासी फूलमती (52) को पेट दर्द व उल्टी-दस्त की समस्या होने पर बृहस्पतिवार की रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसने शुक्रवार तड़के दम तोड़ दिया। उल्टी-दस्त से ग्रसित अमावां क्षेत्र के पूरे मद्दू निवासी रामआसरे (78) को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। तीन माह के शुभ को निमोनिया की चपेट में आने के बाद गंभीर हालत में लाया गया। शुक्रवार तड़के बच्चे की भी मौत हो गई।
शुक्रवार को उल्टी-दस्त व बुखार की चपेट में आने के बाद सत्यम (7), अख्तर (40), कोमल (17), महेश (46), पवन कुमार (38), रामपाल (70), तारादेवी (60), लक्ष्मी (29), छेदी (61), फूलमती (5), ऊषा (60), केशव (57), जगदेई (80), अफजरूननिशा (70), दिव्या (22) व हिबा (2) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया। शुक्रवार सुबह से ही ओपीडी में मरीजों की भीड़ लग गई। पर्चा, दवा और पैथोलॉजी के काउंटरों पर काफी भीड़ रही। ओपीडी में नंबर आने का मरीजों ने घंटों इंतजार किया।
विज्ञापन
गर्मी का बढ़ रहा कहर, एहतियात बरतें लोग
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. महेंद्र मौर्या ने बताया कि गर्मी बढ़ रही है। ऐसे में लोग एहतियात करतें। शुद्ध पानी और खाद्य पदार्थों का ही प्रयोग करें। कटे-फटे फलों के सेवन से बचें। खाद्य पदार्थों को खाने से पहले साबुन से हाथ जरूर धोएं। शौच जाने के बाद अच्छी तरह से साबुन से हाथ साफ करें। सब्जियां लेने के बाद उन्हें घर में अच्छी तरह से धोएं। नारियल पानी पीना लाभप्रद है। समस्या होने पर अस्पताल आकर चिकित्सीय सलाह लें। जिला अस्पताल में इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त हैं।
सभी सीएचसी अलर्ट पर
सभी सीएचसी को अलर्ट कर दिया गया हैं। गांवों में संक्रामक रोगों के फैलने की सूचना मिलते ही टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। सभी सीएचसी पर एक टीम गठित की गई है। अस्पतालों में दवाओं व इलाज के पर्याप्त बंदोबस्त रखने के निर्देश सीएचसी अधीक्षकों को दिए गए हैं।
-डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ