फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died because of high voltage current in Faizabad.

घरों में दौड़ा हाईवोल्टेज करेंट, दो की मौत, चार झुलसे

Wed, 04 May 2016 08:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तारुन (फैजाबाद)
ब्यूरो/अमर उजाला, तारुन (फैजाबाद) Updated Wed, 04 May 2016 08:55 PM IST
विज्ञापन
 Two died because of high voltage current in Faizabad.
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ व अस्पताल में मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : amar ujala

तारुन थाना क्षेत्र के चितांवा मजरे पड़ेलवा गांव में बुधवार सुबह आंधी व बारिश में टकराया हाईटेंशन लाइन का जंफर टूटकर एलटी तार पर गिर पड़ा। नीचे सुरक्षा जाली नहीं होने से गांव में हाई वोल्टेज करंट दौड़ गया और घरों-नलकूपों में लगे बिजली उपकरण फुंकने लगे। जिसने भी स्विच ऑफ करने की कोशिश की, वह करंट की चपेट में आ गया।

विज्ञापन


इसी दौरान एक बालिका समेत सेवानिवृत्त शिक्षक की करंट लगने से मौत हो गई। जबकि चार लोग झुलस गए, जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

गोसाईंगंज के गद्दोपुर विद्युत उपकेंद्र से 11 हजार वोल्ट की लाइन पड़ेलवा गांव से होकर गुजरती है। पड़ेलवा-नन्सा सड़क के किनारे एक खंभे में लगे ट्रांसफार्मर से पड़ेलवा गांव सहित अन्य मजरों में विद्युत आपूर्ति होती है।

विज्ञापन

पंखे जलने के साथ बल्ब दग गए

 Two died because of high voltage current in Faizabad.

बताते हैं कि बुधवार सुबह आंधी व बारिश में ही एचटी लाइन का जंफर क्षतिग्रस्त हो गया था, लेकिन वह टूटकर गिरा सुबह करीब सात बजे। तब मौसम ठीक था और घरों में बिजली आपूर्ति बहाल हो गई थी। एचटी लाइन का जंफर टूटकर जैसे ही नीचे से गुजरे एलटी लाइन में चिपका, हाहाकार मच गया।

पड़ेलवा गांव के सैकड़ों उपभोक्ताओं के कनेक्शन में हाईवोल्टेज का करंट दौड़ गया। घरों में पंखे जलने के साथ ही बल्ब दग गए। इसी दौरान गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक त्रिभुवन वर्मा (75) हाईवोल्टेज देख बोर्ड से चल रहे विद्युत यंत्रों को बंद करने गए।

जैसे ही अपना हाथ बोर्ड पर रखा, करंट लगने से गिर गए और उनकी मौत हो गई। गांव निवासी मेंहदी हसन की कक्षा सात में पढ़ रही 13 वर्षीय पोती अफसाना पुत्री मोहम्मद हुसैन घर की छत पर छप्पर के नीचे परिवारीजनों के साथ सो रही थी। मेंहदी ने बताया कि बरसात की वजह से दीवार भीग गयी थी, उसमें करंट दौड़ जाने से अफसाना उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

करंट के झटके से दूर जा गिरी

 Two died because of high voltage current in Faizabad.
ग्रामीणों में दहशत का माहौल है - फोटो : amar ujala

अफसाना के करंट लगते ही उसे बचाने के लिए दौड़ी दादी हसीना (55), मां अनवरी (35) भी करंट की चपेट में आ गईं और झटके से दूर जा गिरीं। करंट से ही अफसाना का भाई शहनाज (7) भी झुलस गया।

इसके अलावा सूर्यभान सिंह के पुत्र संजय सिंह (17) करंट के तेज झटके से दूर जा गिरे और घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव में कोहराम मचा हुआ है। ग्रामीण दहशतजदा हैं।

थाना प्रभारी प्रेम नारायन तिवारी ने बताया कि दोनों मृतकों का पंचनामा कर त्रिभुवन का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि परिवारीजनों के आग्रह पर बालिका का शव उनके हवाले कर दिया गया है।

उधर, जिला अस्पताल में एसपी देहात कुलदीप नारायण, सीओ सिटी जवाहर लाल आदि ने भी पहुंचकर पड़ताल की है। घायलों का वर्न वार्ड में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed