फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died and two injured in an accident in Shravasti.

Accident in Shravasti: पुलिया से टकराई एक तेज रफ्तार कार, हादसे में दो की मौत व दो घायल

Fri, 16 Sep 2022 12:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती
अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Fri, 16 Sep 2022 12:11 PM IST
सार

श्रावस्ती में हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पुलिया से टकरा गई। हादसे में दो की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Two died and two injured in an accident in Shravasti.
हादसे का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

श्रावस्ती जिले के इकौना थाना क्षेत्र अंतर्गत बीती करीब 10 बजे नेशनल हाइवे 730 पर ग्राम भगवान पुर बनकट के पास सड़क हादसे में ड्राइवर सहित एक अन्य की मौत हो गई व दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो घायलों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।

विज्ञापन


गुरूवार रात्रि पड़ोसी जनपद बलरामपुर के पचपेड़वा थाना क्षेत्र निवासी तीन लोग दिल्ली से एक कार बुक कराकर बलरामपुर जा रहे थे। तभी रात्रि करीब 10 बजे नेशनल हाइवे 730 पर ग्राम भगवानपुर बनकट के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पुलिया से टकरा गया।
विज्ञापन


हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना में मौके पर ही आगे की सीट पर सवार कार ड्राइवर गुरुप्रीत सिंह निवासी अम्बाला व पचपेड़वा निवासी राम किशोर की दर्दनाक मौत हो गई जबकि पचपेड़वा थाना अंतर्गत रहने वाले रमेश कुमार व नोखाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित करते हुए दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक थाना इकौना ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना पहुंचा दी गई है व शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed