फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two died and one injured because of electric shock in Shravasti.

श्रावस्ती: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत, एक गंभीर, बिना पुलिस को सूचना दिए कराया अंतिम संस्कार

Mon, 13 Nov 2023 02:52 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Published by: ishwar ashish Updated Mon, 13 Nov 2023 02:52 PM IST
सार

श्रावस्ती जिले के करीब 50 लोग निजी बस से यात्रा के लिए नंदगांव गए थे। वहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दो की मौत हो गई साथ में मौजूद लोग मृतकों व झुलस गए व्यक्ति को साथ ले आए और बिना पुलिस को जानकारी दिए अंतिम संस्कार कर दिया और गंभीर को अस्पताल में भर्ती करा दिया।

विज्ञापन
Two died and one injured because of electric shock in Shravasti.
शोक मनाते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावस्ती के जमुनहा से बस रिजर्व कर मथुरा के नंदगांव मेला देखने गए तीन लोग रविवार बिजली की चपेट में आ गए। इनमें से दो की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया साथ में गए लोग लाश को वापस घर ले आए। सोमवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया है। वहीं, घायल को बहराइच में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


मल्हीपुर थाना क्षेत्र के करीब 50 लोग निजी बस से तीर्थ दर्शन के लिए 7 नवंबर को घर से निकले थे। यह बस जमुनहा से नैमिषसार, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन होते हुए रविवार भोर नंदगांव पहुंची थी। मंदिर से दर्शन कर सब लोग बस के पास वापस पहुंचे थे।
विज्ञापन


इस दौरान कुछ बंदर बस की छत पर रखे समान की टोकरी खोल रहे थे जिन्हें भगाने के लिए मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम बरगदहा निवासी माता प्रसाद वर्मा (62) पुत्र स्वामी दयाल बस की छत पर चढ़ गया। बंदर भगाते समय वह बस के बगल से गुजरी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इससे माता प्रसाद की मौके पर ही झुलसकर मौत हो गयी जबकि बस के आगे टेक लगाकर खड़े चौकी क्षेत्र के ही द्वारिका गांव निवासी इच्छाराम मौर्या (38) पुत्र नंद राम की भी मौके पर मौत हो गयी। वहीं, साथ में खड़ा बरगदहा के मजरा दुर्गापुरवा निवासी पवन शर्मा (35) नंद किशोर गंभीर रूप से झुलस गया जिसे साथ में मौजूद लोग नंदगांव स्वास्थ्य केंद्र ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पुलिसिया कार्रवाई के भय से साथ में मौजूद लोग पुलिस को सूचना दिए बगैर तीनों को टूरिष्ट बस से वापस घर ले आये। जहां सोमवार को परिजनों ने दोनों लाशों का अंतिम संस्कार कर दिया जबकि घायल पवन को परिजनों ने मेडिकल कालेज बहराइच में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed